उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय (दैनिक कर्मभूमि) कानपुर। शम्सी प्रीमियर लीग सीजन–13 के राउंड पथम के तहत रविवार को शहर के विभिन्न ग्राउंडों पर पाँच मुकाबले खेले गए। हर मैच में खिलाड़ियों ने दमदार प्रदर्शन कर दर्शकों का उत्साह बढ़ाया। ओ.ई.एफ.-बी ग्राउंड पर ओसामा महमूद की हैट्रिक दिन की सबसे बड़ी खासियत रही।एलेन हाउस ग्राउंड पर खेले गए पहले मैच में शम्सी स्पोर्टिंग क्लब ने शम्सी फाल्कन्स को छह विकेट से हराया। फाल्कन्स की टीम 23.3 ओवर में 122 रन पर सिमट गई। लक्ष्य का पीछा करते हुए स्पोर्टिंग क्लब ने 16 ओवर में 123 रन बनाकर जीत दर्ज की। 29 रन और 2 विकेट लेने वाले आज़म मैन ऑफ द मैच रहे।वीएसएसडी ग्राउंड पर दूसरे मुकाबले में शम्सी सुपर किंग्स ने शम्सी पॉवर हिटर्स को 106 रन से मात दी। सुपर किंग्स ने 25 ओवर में 4 विकेट पर 255 रन बनाए। जवाब में पॉवर हिटर्स 149 रन ही बना सके। शानदार 112 रन और 2 विकेट लेने वाले जिब्रान हसन मैन ऑफ द मैच बने।जेएमडी ग्राउंड पर तीसरे मैच में शम्सी सुपर ब्लास्टर ने 25 ओवर में 6 विकेट पर 238 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए शम्सी पैराडाइज ने 24 ओवर में तीन विकेट खोकर जीत दर्ज की। शतकवीर मोहम्मद फहाद रूसी (102 रन) को मैन ऑफ द मैच चुना गया।ओ.ई.एफ.-बी ग्राउंड पर चौथे मैच में शम्सी स्मैशर्स ने शम्सी ब्रदर्स को एक विकेट से हराया। ब्रदर्स ने 25 ओवर में 8 विकेट पर 161 रन बनाए। जवाब में स्मैशर्स ने 20.4 ओवर में 165 रन बनाकर जीत अपने नाम की। मोहम्मद शरिक ने 3 विकेट लेकर मैन ऑफ द मैच पुरस्कार पाया। इसी मैच में ओसामा महमूद की हैट्रिक दर्शकों में रोमांच भरने वाली रही।
शम्सी स्पोर्टिंग ग्राउंड पर खेले गए पाँचवें मैच में शम्सी स्पोर्टिंग ने शम्सी स्ट्राइकर्स को पाँच विकेट से मात दी। स्ट्राइकर्स ने 25 ओवर में 5 विकेट पर 204 रन बनाए। स्पोर्टिंग ने 23.1 ओवर में 207 रन बनाकर मैच जीता। 59 रन और 1 विकेट लेने वाले जाज़िब इमान को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया।
संवाददाता आकाश चौधरी कानपुर
You must be logged in to post a comment.