उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय (दैनिक कर्मभूमि) कानपुर। बिल्हौर मक्कनपुर रोड स्थित आरपीएस गौरव इंटरनेशनल स्कूल में क्रिसमस के अवसर पर ‘फ्रॉस्टी फेस्ट – 2025’ विंटर कार्निवल का आयोजन धूमधाम से किया गया। इस कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं,अभिभावकों और शिक्षकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और पूरे स्कूल में उत्साह और खुशी का माहौल बना।कार्यक्रम की शुरुआत स्कूल की डायरेक्टर आरती कटियार ने क्रिसमस ट्री लगाकर की और सभी को क्रिसमस की शुभकामनाएं दी।उन्होंने कहा,ऐसे आयोजन बच्चों में उत्साह और रचनात्मकता बढ़ाते हैं और उन्हें पढ़ाई के साथ अपनी संस्कृति और खुशियों से जोड़ते हैं।स्कूल की प्रिंसिपल श्रीमती लकी जैन ने भी सभी का स्वागत किया और कहा,फ्रॉस्टी फेस्ट का उद्देश्य परिवारों को एक साथ लाना और बच्चों के चेहरे पर मुस्कान लाना है।कार्निवल में मैरी-गो-राउंड गेम्स, स्नो फ्लेक सेल्फी बूथ,आर्ट कॉम्पिटिशन, विंटर वंडरलैंड परेड,क्रिसमस फ्रीज डांस और जिंगल जैम डांस फ्लोर जैसी गतिविधियां आयोजित की गईं।मुख्य आकर्षण रहे सेंटा क्लॉज,जिन्होंने बच्चों को टॉफियां,चॉकलेट और उपहार बांटे। साथ ही विभिन्न कार्ट्स पर स्वादिष्ट व्यंजन का भी आनंद लिया गया।स्कूल प्रशासन ने सभी प्रतिभागियों और अभिभावकों का धन्यवाद किया और कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों में रचनात्मकता,उत्साह और सामाजिक क्षमता बढ़ाने में सहायक होते हैं।
संवाददाता आकाश चौधरी कानपुर
You must be logged in to post a comment.