बांग्लादेश में मॉब लिंचिंग के खिलाफ विश्व हिंदू महासंघ का प्रदर्शन

उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय (दैनिक कर्मभूमि) कानपुर। बांग्लादेश में हिंदू समुदाय के लोगों के साथ हुई कथित हिंसक घटनाओं के विरोध में रविवार को विश्व हिंदू महासंघ (गौरक्षा) की ओर से पनकी क्षेत्र में आक्रोश यात्रा निकाली गई। संगठन के जिला अध्यक्ष श्याम दुबे के नेतृत्व में निकाली गई इस यात्रा में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए।प्रदर्शनकारी हाथों में तख्तियां लिए न्याय की मांग कर रहे थे। इस दौरान प्रतिभागियों ने शांतिपूर्ण ढंग से अपना विरोध दर्ज कराया और कहा कि पड़ोसी देश में हिंदुओं की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए एवं दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई हो।प्रदर्शन के अंत में प्रतीकात्मक रूप से पुतला दहन किया गया। आयोजकों ने कहा कि यह यात्रा समाज को संदेश देने के उद्देश्य से निकाली गई कि किसी भी निर्दोष व्यक्ति के साथ हिंसा अस्वीकार्य है।आक्रोश यात्रा में प्रमुख रूप से मानोजानंद महाराज उर्फ गोल्डन बाबा, प्रदेश उपाध्यक्ष जगत पांडेय, प्रदेश उपाध्यक्ष आर.के नाथ योगी,प्रदेश मंत्री मातृशक्ति ऋचा शुक्ला,मंडल अध्यक्ष हरदीप सिंह सहगल, जिला अध्यक्ष हरिओम मिश्रा, धर्माचार्य जिला अध्यक्ष महंत गणेश त्रिवेदी समेत कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि मानवाधिकारों का सम्मान और सभी समुदायों की सुरक्षा आवश्यक है। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय मंचों पर भी इस मुद्दे को उठाने की मांग की।

संवाददाता आकाश चौधरी कानपुर