वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पवन तनय धाम में भव्य रुद्राभिषेक

उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय (दैनिक कर्मभूमि) कानपुर। पवन तनय धाम,लक्ष्मण पार्क, पी रोड स्थित मंदिर में शुक्रवार को धर्म प्रसार जनकल्याण समिति के तत्वावधान में मासिक रुद्राभिषेक का भव्य आयोजन किया गया। वैदिक विधि-विधान से संपन्न हुए इस धार्मिक अनुष्ठान में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने सहभागिता की और भगवान शिव की आराधना कर सर्वकल्याण की कामना की।रुद्राभिषेक का संचालन पंडित गौरव शास्त्री ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ कराया। भजन-कीर्तन,शंखनाद और मंत्रोच्चार से पूरा मंदिर परिसर भक्तिमय वातावरण में डूबा रहा। श्रद्धालुओं ने बताया कि पूरे आयोजन के दौरान ऐसा प्रतीत हो रहा था मानो स्वयं भगवान शिव भक्तों के बीच विराजमान हों।धर्म प्रसार जनकल्याण समिति द्वारा यह आयोजन प्रत्येक माह नियमित रूप से कराया जाता है।जिसमें समाज के विभिन्न वर्गों के लोग शामिल होकर आध्यात्मिक लाभ प्राप्त करते हैं। रुद्राभिषेक के उपरांत विश्व शांति,सुख-समृद्धि और जनकल्याण की प्रार्थना की गई।कार्यक्रम में पंडित सुशील कुमार मिश्रा,पार्षद विवेक शर्मा,सुरेन्द्र तिवारी,अखिलेश तिवारी,अवनीश तिवारी,अनुराग तिवारी,भूपेन्द्र सहाय,अमित शुक्ला,अजय तिवारी सहित समिति के अन्य पदाधिकारी व सदस्य मौजूद रहे।

संवाददाता आकाश चौधरी कानपुर