ग्राम सभा की भूमि पर अवैध कब्जे का आरोप, अधिवक्ता के दरवाजे से ईंट चोरी

उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय (दैनिक कर्मभूमि) भरतकूप (चित्रकूट)। थाना क्षेत्र भरतकूप अंतर्गत अकबरपुर गांव सभा की मूल्यवान भूमि पर अवैध कब्जा और निर्माण का मामला सामने आया है। मंदिर रोड भरतकूप निवासी एवं पेशे से अधिवक्ता ने गांव के ही एक व्यक्ति पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

पीड़ित अधिवक्ता का कहना है कि रामपुरमाफी रोड स्थित ग्राम सभा की भूमि पर निवासी जिलालाल द्वारा अवैध रूप से कब्जा कर निर्माण कराया जा रहा है। इतना ही नहीं, आरोप है कि रात के समय प्रार्थी के दरवाजे के सामने से करीब नौ ईंटें चोरी कर ली गईं, जिससे उन्हें आर्थिक नुकसान हुआ है।
पीड़ित ने मामले को लेकर थाना भरतकूप में लिखित शिकायत देकर प्रथम कानूनी कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो ग्राम सभा की भूमि पर अवैध कब्जा और बढ़ सकता है।

रिपोर्ट,पंकज सिंह राणा चित्रकूट