उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय (दैनिक कर्मभूमि) आगरा मां के दाह संस्कार में शामिल होने गांव गए व्यक्ति के सूने घर में हुई लाखों की चोरी का सदर बाजार पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने दो शातिर चोरों और चोरी का माल खरीदने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से जेवरात, नकदी और वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद की है।
पीड़ित 17 जनवरी को अपनी मां के दाह संस्कार के लिए गांव एटा गया था। 24 जनवरी को वापस लौटने पर घर का मुख्य दरवाजा टूटा मिला। घर के अंदर सामान बिखरा पड़ा था और अलमारी में रखे सोने-चांदी के जेवरात व नकदी गायब थे। पीड़ित की तहरीर पर सदर बाजार थाने में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई।प्रभारी निरीक्षक विजय विक्रम सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने 3 फरवरी को मुखबिर की सूचना पर चावली तिराहे के पास से रवि और विजय नाम के दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उनके पास से 11,935 रुपये नकद, तीन सोने की अंगूठी, दो जोड़ी कान के टॉप्स, एक सोने की चेन और चोरी में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल बरामद हुई।
पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उन्होंने अपने साथियों अरुण और मनोज के साथ मिलकर उर्खरा रोड स्थित बंद मकान की रेकी की थी। अरुण बंद घरों की जानकारी जुटाता था, जबकि चोरी के समय रवि बाहर निगरानी करता था। वारदात के बाद चोरी का माल आपस में बांट लिया गया।
आरोपियों ने यह भी बताया कि चोरी के कुछ जेवरात उन्होंने कम दाम में रविन्द्र उर्फ रवि वर्मा को बेच दिए थे। पुलिस ने उसे रामवेद अस्पताल के पास से गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर सोने की चेन और अंगूठी बरामद की। मामले में धारा 317(2)/112(1) बीएनएस की बढ़ोतरी की गई है।
पुलिस के अनुसार फरार अभियुक्त अरुण और मनोज की तलाश की जा रही है। जल्द ही दोनों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।गिरफ्तारी करने वाली टीम:प्रभारी निरीक्षक विजय विक्रम सिंह, उप निरीक्षक आलोक कुमार, चौकी प्रभारी सीओडी मनीष कुमार, गौरव तेवतिया, शिवानी बंसल, हेड कांस्टेबल किशोर कुमार, कांस्टेबल जगदीप व सत्यजीत (थाना सदर बाजार), पुलिस कमिश्नरेट आगरा।
संवाददाता आकाश चौधरी कानपुर
You must be logged in to post a comment.