उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय (दैनिक कर्मभूमि) कानपुर।विश्व कैंसर सप्ताह के अवसर पर परशुराम वाटिका में आरोग्यधाम चिकित्सकों की ओर से कैंसर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बच्चों व आमजन को तंबाकू, सिगरेट, शराब, गुटखा व अन्य नशीले पदार्थों के सेवन से होने वाले दुष्प्रभावों की जानकारी दी गई और इनसे दूर रहने की शपथ दिलाई गई।कार्यक्रम में वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक डॉ. हेमंत मोहन, डॉ. आरती मोहन एवं आरोग्यधाम की संस्थापिका पुष्पा मोहन ने कैंसर के कारण, लक्षण व बचाव के उपायों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने स्वस्थ जीवनशैली अपनाने पर जोर देते हुए नियमित व्यायाम व संतुलित आहार को आवश्यक बताया।पीएसजीएम मेमोरियल स्कूल, आर्य नगर के बच्चों ने मेडिकल क्विज व जागरूकता गतिविधियों में उत्साहपूर्वक भाग लिया। सही उत्तर देने वाले छात्र-छात्राओं—मुक्ता,आरुषि, अनन्या, राधिका व ऋषिका—को पुरस्कृत किया गया। वहीं तंबाकू को ‘रूपी राक्षस’ के रूप में प्रस्तुत कर जागरूकता फैलाने वाले अरुण गौतम की विशेष सराहना की गई।इस अवसर पर बच्चों के साथ पार्क में जागरूकता रैली भी निकाली गई, जिसमें एंटीबायोटिक दवाओं के दुष्प्रभावों और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।कार्यक्रम में भारतीय रक्षक पार्टी के पदाधिकारी अमित शुक्ला,अरविंद कुमार, मनोज तोमर, राजकुमार मिश्रा व दिनेश मिश्रा, कोचिंग संचालक महेश मिश्रा,श्रुति शर्मा,अमित मिश्रा तथा विद्यालय की शिक्षिकाओं ने सक्रिय सहयोग किया। धर्म प्रसार जनकल्याण समिति के संस्थापक पंडित गौरव शास्त्री का योगदान भी सराहनीय रहा।आयोजन का उद्देश्य बच्चों में प्रारंभ से ही स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूकता बढ़ाना और कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से बचाव के लिए प्रेरित करना रहा।
संवाददाता आकाश चौधरी कानपुर
You must be logged in to post a comment.