उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय (दैनिक कर्मभूमि) कानपुर। परिषदीय विद्यालयों में नामांकन बढ़ाने के उद्देश्य से स्कूल चलो अभियान’ के तहत बुधवार को काशीराम कॉलोनी स्थित पीएम श्री कम्पोजिट विद्यालय,सजारी में कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रधानाध्यापिका निहारिका सिंह के नेतृत्व में हुए आयोजन में बच्चों व अभिभावकों को शिक्षा के प्रति जागरूक किया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ खंड शिक्षा अधिकारी शालिनी गुप्ता ने हरी झंडी दिखाकर किया। उन्होंने अभिभावकों से बच्चों को नियमित रूप से विद्यालय भेजने की अपील की और कहा कि शिक्षा ही बेहतर भविष्य की कुंजी है। इस दौरान विद्यालय में वार्षिक उत्सव भी आयोजित हुआ, जिसमें छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। नृत्य,गीत और लघु नाटिकाओं के माध्यम से बच्चों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम में मेधावी छात्रा सिद्धि कुमारी को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए साइकिल देकर सम्मानित किया गया। वहीं सात नए बच्चों का विद्यालय में नामांकन भी कराया गया।इस अवसर पर आरएसएम मंडल अध्यक्ष प्रताप कटियार, उत्तर प्रदेश जूनियर शिक्षक संघ के अध्यक्ष योगेंद्र सिंह,आरसीआरडी डिग्री कॉलेज के प्राचार्य आर.के. सिंह,आरएसएम जिलाध्यक्ष जय कुमार सिंह व जिला महामंत्री सुयश शुक्ला समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
संवाददाता आकाश चौधरी कानपुर
You must be logged in to post a comment.