वरिष्ठ नागरिक समाज की अमूल्य धरोहर हैं डॉ. आलोक सिंह

 

उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय (दैनिक कर्मभूमि) जौनपुर

 

जौनपुर।हनुमान जयंती के अवसर पर वरिष्ठ नागरिक संगठन चक्के के तत्वावधान में संत हंडिया बाबा आश्रम में‌ गुरुवार सायं कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान हनुमान की पूजा-अर्चना एवं भजन-कीर्तन से हुआ।

मुख्य अतिथि डॉ. आलोक सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि वरिष्ठ नागरिक समाज की अमूल्य धरोहर हैं और उनके अनुभवों से नई पीढ़ी को दिशा मिलती है। वहीं अन्य विशिष्ट अतिथियों ने भी समाज में सेवा, शिक्षा और संस्कारों के महत्व पर अपने विचार व्यक्त किए।

समारोह में उपस्थित सभी अतिथियों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं और सामाजिक एकता को मजबूत बनाते हैं।

कार्यक्रम का समापन प्रसाद वितरण एवं सामूहिक मंगलकामनाओं के साथ हुआ। आयोजकों ने भविष्य में भी इस प्रकार के सामाजिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजन का संकल्प लिया। संस्था द्वारा समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों को सम्मानित किया गया।कार्यक्रम का संचालन शरद कुमार मिश्र ने किया‌ कार्यक्रम में आएं अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापन एडवोकेटअनिल मिश्रा ने किया।इस अवसर पर

डॉ. धरणीधर दुबे (पूर्व कुलपति, पूर्वांचल विश्वविद्यालय), डॉ. अजयेंद्र दुबे (प्रबंधक, कुटीर संस्थान), त्रिलोकी नाथ मिश्र (रिटायर्ड जीएम, मितल ग्रुप) तथा डॉ. विजय मौर्य (पूर्व प्राचार्य,)

सुरेंद्र दुबे, सी. वी. दुबे सहित गणमान्य लोग उपस्थित थे।