उत्तर प्रदेश (राष्ट्रीय दैनिक कर्मभूमि) जौनपुर
जौनपुर।डीएम द्वारा रामपुर फार्मर रजिस्ट्री कैम्प का शुक्रवार को निरीक्षण किया।जिलाधिकारी डा.दिनेश चंद्र व उप जिलाधिकारी मडियाहू, नायब तहसीलदार संदीप सिंह व कृषि विशेषज्ञ जय प्रकाश गुप्ता तथा लेखपाल की टीम द्वारा फार्मर रजिस्ट्री एसपीएस कंप्यूटर सेंटर नगर पंचायत रामपुर का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा एक टीम भावना से किसान रजिस्ट्री पूर्ण करना है। इसमें आने वाली समस्या जैसे कृषक के नाम व पिता के नाम तथा खतौनी के नाम में मिसमैच होने फार्मर रजिस्ट्री ना हो पाने को लेकर उप जिलाधिकारी एवं लेखपाल द्वारा खतौनी में कम्पायल कर दूर करके लक्ष्य के सापेक्ष पूर्ण करने के निर्देश दिए इस अवसर पर श्याम अनुज पांडे को फार्मर रजिस्ट्री में उत्कृष्ट कार्य करने हेतु अंग वस्त्र भेट कर सम्मानित किए नगर पंचायत के लेखपाल विपिन यादव रतन बहादुर यादव मिथिलेश कुमार,श्याम कार्तिक अवधेश कुमार डॉ संतोष पांडेय ग्राम प्रधान- राघोरामपट्टी, मुरलीधर मिश्रा अमित सिंह राम अनुज पांडेय रवि पाण्डेय दीनानाथ कहार आदि मौजूद रहे।
You must be logged in to post a comment.