आरक्षण व्यवस्था को खत्म करना चाहती है सरकार : एमएलसी लालबिहारी

उत्तर प्रदेश ( राष्ट्रीय दैनिक कर्मभूमि)जौनपुर

 

 

 

 

जौनपुर। शिक्षक एमएलसी समाजवादी नेता प्रतिपक्ष लालबिहारी यादव ने सरायख्वाजा की जंगीपुर कला के रघुवर गंगा स्मारक बालिका विद्यालय परिसर में सभा को संबोधित करते हुए कहा कि केंद्र व प्रदेश की सरकार आरक्षण व्यवस्था को खत्म कर देना चाहती है, पुरानी पेंशन बहाली, वित्तविहीन शिक्षकों का मानदेय बढ़ाने से इनकार कर दिया। वर्तमान सरकार में भ्रष्टाचार घोटाले बढे है , विभागों में तमाम पद खाली पड़े हैं सरकार भरना नही चाहती, शिक्षकों के सामने समस्याएं हैं शिक्षक भूखों मर रहा है, बीएड बीटीसी पीएचडी नेट जेआरएफ करके आज के युवा बेरोजगार पड़े हैं ,उन्हें घर परिवार संभालना मुश्किल है। जहां तहां परीक्षाओ का पेपर आउट करा कर मार्केट में पेपर बेचा जा रहा है ,स्कूलों शिक्षको के साथ भेदभाव किया जा रहा है ।

 

लालबिहारी यादव ने कहा कि अगर इन सबसे निजात पानी है तो इन सब की राजनीति की चाबी यानी मास्टर की सपा के पाले में लाना होगा, लेकिन सपा के जिले व प्रदेश में काफी ऐसे नेता हैं जो घरों से अपनी लग्जरी गाड़ी में बैठकर शहरों और लखनऊ तक का सफर करते हैं, गांव के जमीनों पर गरीबों जरूरतमंदों के दुख सुख से परहेज करते हैं। सपा में युवा पीढ़ी हवा हवाई है पूरी तरह भटक चुकी है, कुर्ता पैजामा सिलवाये 3 दिन नहीं होता वह भैया अखिलेश के यहां फोटो खिंचवाने के लिए कतार में खड़ी हो जाती है और फोटो खिंचवाने के बाद व्हाट्सएप फेसबुक पर राजनीति करने लगती है। सपा के लिए चिंता जनक है । छोटे-बड़े सब नेता व्हाट्सएप फेसबुक की राजनीति कर रहे हैं, जमीन पर काम नहीं कर रहे हैं । सपा में नेताजी के अलावा किसी में संघर्ष नहीं दिखाई दे रहा है, गांव के गरीब उपेक्षित हैं। उनके लिए काम करने और साथ खड़े होने की जरूरत है। पीडीए को जोड़कर चलने की जरूरत है। भाजपा सरकार तो महिलाओं के खाते में धन भेज कर और राशन देकर वोट खरीद रही है ,जबकि नौकरी जरूरी है यह सरकार गरीब विरोधी है और सरकार के गलत नीतियों के पर जो आवाज बुलंद करता है उसे जेल जाना पड़ता है। लोगों को जगाने की जरूरत है। बैलेंस बनाने और चुटकी भर बढाने जताने की जरूरत है जिससे आगामी चुनाव जीत सके। डॉ भीमराव अंबेडकर की देन है कि राजा हो या रंक को एक ही वोट का अधिकार है। इसलिए भ्रष्टाचार घोटाला लूट बलात्कार भेदभाव समाप्त करना है और सबको शिक्षा सबको सम्मान मिले । इसके लिए समाजवादी पार्टी को सत्ता में लानी होगी । इसके पूर्व नेता प्रतिपक्ष लालबिहारी का आए हुए लोगों ने माल्यार्पण कर स्वागत किया और उनसे शिक्षकों ने अपनी समस्याएं गिनाई। धन्यवाद ज्ञापन एवं संचालन राजेंद्र यादव ने किया।

इस मौके पर प्रबंधक डॉ जगन्नाथ प्रसाद यादव, समाजसेवी राजदेव यादव, मंगरूराम मौर्य, जयहिंद यादव, उदयराज विश्वकर्मा, डॉ ओमप्रकाश यादव , रामानंद यादव, डॉ जोगेंद्र प्रसाद यादव , आलोक यादव ,अजय यादव संतोष कवि, उमाशंकर ,चंदन यादव मौजूद रहे।