उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय (दैनिक कर्मभूमि) कानपुर। नबाबगंज स्थित सेठ मोतीलाल खेड़िया सनातन धर्म इंटर कॉलेज में शनिवार से दो दिवसीय कानपुर मंडलीय पावरलिफ्टिंग एवं ओपन डेडलिफ्ट चैंपियनशिप शुरू हो गई। शहर के लगभग 300 खिलाड़ी इस प्रतियोगिता में भाग ले रहे हैं। आयोजकों ने बताया कि प्रदर्शन के आधार पर उत्तर प्रदेश पावरलिफ्टिंग टीम का चयन किया जाएगा।
उद्घाटन समारोह कॉलेज प्रबंधक डॉ. कमल किशोर गुप्ता ने किया। उन्होंने कहा कि खेल न केवल शारीरिक क्षमता बढ़ाते हैं बल्कि मानसिक दृढ़ता भी सिखाते हैं। इस मौके पर वीएसएसडी कॉलेज डायरेक्टर डॉ. अंशु सिंह, उत्तर प्रदेश पावरलिफ्टिंग एसोसिएशन के सचिव राहुल शुक्ला, कानपुर पावरलिफ्टिंग संघ के सचिव सौरभ गौर समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।पहले दिन के मुकाबलों में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया।53 किलो वर्ग (सब-जूनियर): स्वर्ण कुलदीप शर्मा, रजत अभय राठौर,कांस्य प्रियांशु शर्मा।जूनियर 53 किलो: स्वर्ण अशोक मौर्या, रजत आनंद कुमार, कांस्य आदेश कुमार।59 किलो वर्ग (सब-जूनियर): स्वर्ण आलोक चौरसिया,रजत आकाश वर्मा, कांस्य स्वयं जायसवाल।जूनियर और सीनियर वर्ग में भी प्रतिभागियों ने दमदार ताकत दिखाई।प्रतियोगिता में युवा खिलाड़ियों ने संतुलित तकनीक और शारीरिक शक्ति का प्रदर्शन कर दर्शकों का मन मोह लिया।
संवाददाता आकाश चौधरी कानपुर
You must be logged in to post a comment.