उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय (दैनिक कर्मभूमि) पूर्व में की गयी शिकायत के बाद दो महिने पहले की तारीफ की शिलान्यास पट्टिका लगाई गयी संस्थापक अध्यक्ष विनोद दीक्षित
बृज यातायात एवं पर्यावरण जनजागरूकता समिति रजि उत्तर प्रदेश के संस्थापक अध्यक्ष विनोद दीक्षित ने प्रदेश मुख्यमंत्री से:मथुरा ट्रांसपोर्ट नगर में 3 करोड़ रुपये के सड़क निर्माण में घोटाले की जांच एवं सड़क निर्माण कराए जाने की शिकायत की है । सेवा में,माननीय मुख्यमंत्री जी,उत्तर प्रदेश सरकार, लखनऊ।
विषय: मथुरा ट्रांसपोर्ट नगर में 3 करोड़ रुपये के सड़क निर्माण में संभावित घोटाले की जांच एवं सड़क निर्माण कराए जाने के संबंध में।
महोदय,
सविनय निवेदन है कि मथुरा स्थित ट्रांसपोर्ट नगर का मुख्य मार्ग विगत कई वर्षों से अत्यंत जर्जर अवस्था में पड़ा हुआ है, जिसके कारण आम जनता, वाहन चालकों एवं व्यापारियों को आवागमन में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।
महोदय, उक्त समस्या के संबंध में मैंने पूर्व में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (ट्विटर) पर शिकायत दर्ज कराई थी, जिसके उपरांत स्थानीय मीडिया द्वारा भी इस विषय को प्रमुखता से प्रकाशित किया गया। इसके बाद संबंधित विभाग द्वारा वहां एक शिलान्यास पट्टिका स्थापित कर दी गई।
उक्त शिलान्यास पट्टिका पर मथुरा जनपद के माननीय सांसद, विधायक एवं एमएलसी के नाम अंकित हैं तथा उसमें ₹300 लाख (3 करोड़ रुपये) की लागत से दिनांक 16/08/2025 को सड़क निर्माण दर्शाया गया है।
इसके अतिरिक्त, नगर निगम मथुरा द्वारा उक्त क्षेत्र में जगह-जगह कूड़े के ढेर लगाए गए हैं तथा समय-समय पर मरे हुए पशु भी वहां फेंके जाते हैं, जिससे पूरे क्षेत्र में दुर्गंध एवं अस्वच्छता का वातावरण बना हुआ है, जो जनस्वास्थ्य के लिए अत्यंत हानिकारक है।
किन्तु वास्तविक स्थिति यह है कि उक्त सड़क आज भी जर्जर अवस्था में है। न तो वहां कोई निर्माण कार्य किया गया है और न ही किसी प्रकार का मरम्मत अथवा पैचवर्क किया गया है। इससे यह प्रतीत होता है कि उक्त कार्य में गंभीर वित्तीय अनियमितता एवं घोटाले की आशंका है।
अतः आपसे विनम्र अनुरोध है कि—
उक्त प्रकरण की उच्च स्तरीय जांच कराई जाए।
यदि किसी प्रकार का घोटाला पाया जाए तो दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
उक्त सड़क का शीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण निर्माण कराया जाए।
क्षेत्र में स्वच्छता व्यवस्था को सुधारते हुए कूड़ा एवं मृत पशुओं के निस्तारण की उचित व्यवस्था कराई जाए, जिससे आम जनता को राहत मिल सके।
फोटो परिचय : 1 – मथुरा ट्रांसपोर्ट नगर में जर्जर सड़क
फोटो परिचय :2 – उक्त शिलान्यास पट्टिका
फोटो परिचय : 3 – सड़क पर गंदगी के ढेर

रिपोर्टर विनोद दीक्षित मथुरा
You must be logged in to post a comment.