उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय (दैनिक कर्मभूमि) कानपुर। हनुमान जयंती के पावन अवसर पर 80 फीट रोड स्थित सचेतेश्वर धाम मंदिर में भव्य धार्मिक आयोजन किया गया, जिसमें श्रद्धालु भक्ति रस में सराबोर नजर आए। कार्यक्रम का संचालन भारतीय रक्षक पार्टी (बीआरपी) की जिला अध्यक्ष राधा त्रिवेदी ने किया।उत्सव की शुरुआत गणेश वंदना और आरती के साथ हुई, जिसके बाद कीर्तन मंडली के भजनों ने माहौल को पूरी तरह भक्तिमय बना दिया। “जय श्री राम” और “जय हनुमान” के जयकारों से मंदिर परिसर गूंज उठा और श्रद्धालु भजनों पर झूमते नजर आए।
इस अवसर पर धर्म प्रसार जनकल्याण समिति के प्रबंधक पंडित गौरव शास्त्री ने श्रद्धालुओं को तन और मन की शुद्धि का संदेश देते हुए नशामुक्त जीवन अपनाने की अपील की। वहीं बीआरपी की राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष दीपा मिश्रा ने भी समाजहित में स्वस्थ जीवनशैली अपनाने पर जोर दिया।कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। समापन पर आरती और प्रसाद वितरण के साथ आयोजन सम्पन्न हुआ। इस दौरान बीआरपी के रुद्र सक्सेना, अमित शुक्ला, उपेंद्र यादव, शिवम राजपूत, सुजीत, अरविंद सहित धर्म प्रसार जनकल्याण समिति के उपाध्यक्ष भूपेंद्र सहाय, कृष्णा विजय मिश्रा, उमेश सोनी, दीपक निगम, विपिन निगम, प्रियंका सोनी एवं रामा निगम आदि लोग उपस्थित रहे।
संवाददाता आकाश चौधरी कानपुर
You must be logged in to post a comment.