राष्ट्रीय दैनिक कर्मभूमि अम्बेडकर नगर

अम्बेडकर नगर।प्राथमिक विद्यालय लखनपुर, बसखारी में स्कूल चलो अभियान (नवीन सत्र 2026-27) एवं सत्र 2025-26 के अंकपत्र वितरण कार्यक्रम का आयोजन बड़े ही उत्साह और धूमधाम के साथ किया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि विजय विश्वकर्मा (जिलाध्यक्ष, अन्य पिछड़ा वर्ग मोर्चा) द्वारा मां सरस्वती की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलित एवं पुष्प अर्पित कर किया गया। कार्यक्रम का संचालन सहायक अध्यापक अनूप कुमार ने किया।इस अवसर पर सत्र 2025-26 में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। साथ ही नवीन सत्र में अधिक से अधिक नामांकन के लिए अभिभावकों को जागरूक किया गया।कार्यक्रम की संयोजक प्रधानाध्यापिका तरन्नुम खातून ने मुख्य अतिथि को बुके भेंट कर स्वागत किया। विद्यालय के अन्य स्टाफ द्वारा ब्लॉक के सम्मानित एआरपी गणों का बैज लगाकर अभिनंदन किया गया।कार्यक्रम में एआरपी प्रमोद विश्वकर्मा, आशुतोष वर्मा, कृष्ण दीपक, ग्राम प्रधान सुरेंद्र कुमार, तथा विद्यालय स्टाफ अजय कुमार, अंजू, शिवदासी उपस्थित रहे। इसके अलावा आंगनबाड़ी कार्यकत्री शकुंतला मिश्रा, मंगला मिश्रा, अभिभावकगण एवं छात्र-छात्राओं की भी सक्रिय सहभागिता रही। मुख्य अतिथि एवं एआरपी गणों ने बारी-बारी से अभिभावकों एवं छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डाला और अधिक से अधिक बच्चों का नामांकन कराने की अपील की।
You must be logged in to post a comment.