जनसमस्याओं के त्वरित निस्तारण के लिए कपिल देव वर्मा ने दिए निर्देश

राष्ट्रीय दैनिक कर्मभूमि अम्बेडकर नगर

अम्बेडकर नगर कपिल देव वर्मा ने अपने निज आवास पर जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों की समस्याओं को गंभीरता से सुना। इस दौरान बड़ी संख्या में पहुंचे फरियादियों ने अपनी-अपनी समस्याएं उनके समक्ष रखीं, जिनमें राजस्व, विद्युत, सड़क, एवं अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं से जुड़ी शिकायतें प्रमुख रहीं।

कपिल देव वर्मा ने प्रत्येक समस्या को ध्यानपूर्वक सुनते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि आमजन की समस्याओं के समाधान में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनहित से जुड़े मामलों को प्राथमिकता के आधार पर निपटाया जाए, जिससे लोगों को अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े। इस अवसर पर उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि जनता की सेवा ही उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है और हर संभव सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।