भीषण गर्मी के चलते स्कूलों का समय बदला, सुबह 7 से 11:30 बजे तक चलेंगी कक्षाएं

जिलाधिकारी अंबेडकरनगर का आदेश, सभी बोर्ड के विद्यालयों पर लागू

राष्ट्रीय दैनिक कर्मभूमि अम्बेडकर नगर

अंबेडकरनगर। बढ़ती गर्मी और तापमान में लगातार इजाफे को देखते हुए जिलाधिकारी अंबेडकरनगर ने जनपद के सभी विद्यालयों के समय में बदलाव करने का आदेश जारी किया है। भारत मौसम विभाग के अलर्ट के आधार पर यह निर्णय छात्रों के स्वास्थ्य और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लिया गया है।

जारी आदेश के अनुसार, जनपद में संचालित प्री-प्राइमरी से लेकर कक्षा 8 तक के सभी परिषदीय, माध्यमिक, सहायता प्राप्त, मान्यता प्राप्त, आईसीएसई, सीबीएसई तथा मदरसा बोर्ड से संचालित विद्यालय अब सुबह 7:00 बजे से दोपहर 11:30 बजे तक संचालित किए जाएंगे।

जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि सभी विद्यालय इस आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करें। आदेश का उल्लंघन करने वाले संस्थानों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई भी की जा सकती है।

इस निर्णय से अभिभावकों और छात्रों को गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है, वहीं स्कूल प्रबंधन को भी समयानुसार व्यवस्थाएं करने के निर्देश दिए गए हैं।

Leave a Reply