उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय (दैनिक कर्मभूमि) बृज यातायात एवं जनजागरूकता समिति रजि प्रदेश उत्तर प्रदेश के संस्थापक अध्यक्ष विनोद दीक्षित ने थार , स्कॉर्पियो कार से प्रदेश में होने बाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर विशेष अभियान चलाने की मांग की सेवा में,
माननीय मुख्यमंत्री जी,
उत्तर प्रदेश सरकार, लखनऊ।
विषय: प्रदेश में सड़कों पर बढ़ते खतरनाक कार स्टंट एवं उनसे होने वाली दुर्घटनाओं पर प्रभावी रोक लगाने हेतु विशेष अभियान चलाए जाने के संबंध में।
महोदय,
सविनय निवेदन है कि हमारी बृज यातायात एवं पर्यावरण जनजागरूकता समिति (रजि.), उत्तर प्रदेश विगत 15 वर्षों से प्रदेश में यातायात जागरूकता के क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रही है । वर्तमान समय में मथुरा सहित प्रदेश के विभिन्न जनपदों में युवाओं के मध्य सार्वजनिक सड़कों पर खतरनाक कार स्टंट करने की प्रवृत्ति अत्यंत तेजी से बढ़ती जा रही है। विशेष रूप से Mahindra Thar तथा Mahindra Scorpio जैसी गाड़ियों का उपयोग कर खुलेआम स्टंट किए जा रहे हैं, जिससे आमजन के जीवन को गंभीर खतरा उत्पन्न हो रहा है।
प्रतिदिन इस प्रकार के स्टंट के कारण निर्दोष नागरिक सड़क दुर्घटनाओं का शिकार हो रहे हैं। अनेक लोगों की मृत्यु हो चुकी है तथा कई लोग गंभीर रूप से घायल होकर स्थायी रूप से विकलांग हो चुके हैं। यह स्थिति न केवल जनसुरक्षा के लिए, बल्कि कानून व्यवस्था के लिए भी गंभीर चुनौती बनती जा रही है। दुर्भाग्यवश, इस समस्या के समाधान हेतु अभी तक प्रदेश स्तर पर कोई व्यापक एवं सख्त अभियान प्रभावी रूप से संचालित नहीं किया गया है, जिससे ऐसे असामाजिक तत्वों के हौसले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। अतः आपसे विनम्र अनुरोध है कि—
प्रदेश भर में “एंटी-स्टंट अभियान” चलाया जाए।
सार्वजनिक सड़कों पर स्टंट करने वालों के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई (जुर्माना, वाहन जब्ती, लाइसेंस निरस्तीकरण) सुनिश्चित की जाए।
पुलिस एवं यातायात विभाग को विशेष निर्देश जारी किए जाएं।
सोशल मीडिया पर स्टंट वीडियो बनाकर प्रचार करने वालों पर भी निगरानी एवं कार्रवाई की जाए। युवाओं में जागरूकता के लिए विशेष अभियान चलाए जाएं। जिससे आम नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके तथा इस प्रकार की खतरनाक गतिविधियों पर प्रभावी रोक लगाई जा सके । फोटो परिचय
बृज यातायात एवं पर्यावरण जनजागरूकता समिति रजि उत्तर प्रदेश के संस्थापक अध्यक्ष विनोद दीक्षित मुख्यमंत्री को पत्र भेजते हुए ।
रिपोर्टर विनोद दीक्षित मथुरा