उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय (दैनिक कर्मभूमि) मथुरा में 7996 यूनिट रक्त एकत्रित करके जरूरतमंद लोगों को रक्त से मदद करके बनाया गया है रिकॉर्ड जो हमारी समिति के नाम पर संस्थापक अध्यक्ष विनोद दीक्षित मथुरा भगवान परशुराम जी की शोभायात्रा से पूर्व 28 अप्रैल 2026 सुबह 10:00 बजे से लेकर 4:00 एक दिवसीय रक्तदान शिविर लाइफ केयर ब्लड बैंक चैरिटेबल ट्रस्ट मथुरा के सहयोग से आयोजित किया जा रहा है । इस रक्तदान शिविर में कोई भी स्वस्थ व्यक्ति अपना रक्तदान कर सकता है । महिला जिला अध्यक्ष भावना शर्मा व महानगर अध्यक्ष गुंजन शर्मा ने संयुक्त रूप से महिलाओं से आवाहन किया है इस रक्तदान शिविर में अपना रक्तदान जरूर करें । पूर्व पार्षद व ब्रज यातायात समिति की महिला प्रदेश अध्यक्ष श्वेता शर्मा ने कहा यह एक अच्छी बात है किसी भी धार्मिक शोभायात्रा से पूर्व में समाज के द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है इसके लिए उन्होंने सभी को दी बधाई । लाइफ केयर ब्लड बैंक के निर्देशक बृजेश शर्मा ने कहा है जो भी इस दिन रक्त रक्तदाताओं से मिलेगा उसको जरूरतमंद लोग लोगों को दिया जाएगा जिससे जरूरत के समय यह रक्त समाज के काम आ सके । ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जन जागरूकता समिति के संस्थापक अध्यक्ष विनोद दीक्षित ने कहा है इस रक्तदान शिविर का मकसद जरूरतमंद लोगों को जरूरत के समय रक्त उपलब्ध करवाना है इससे पूर्व में हम लोगों के द्वारा मथुरा में 7996 लोगों को रक्त से मदद करवा चुके हैं इसी क्रम में यह रक्तदान शिविर आयोजित किया जा रहा है । इस रक्तदान शिविर में सभी रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र के साथ एक उपहार दिया जाएगा जिससे समाज को रक्तदान के प्रति प्रेरित किया जा सके । जो युवा अपना रक्तदान करेंगे उनको प्रशस्ति पत्र के माध्यम से किसी भी प्रतियोगिता के अंदर 5 से लेकर 20 नंबर मिलेंगे इसलिए रक्तदान युवा जरूर करें । फोटो परिचय : रक्तदान शिविर की जानकारी देते हुए संस्थापक अध्यक्ष विनोद दीक्षित, महिला प्रदेश अध्यक्ष श्वेता शर्मा, बृजेश शर्मा ।
रिपोर्टर विनोद दीक्षित मथुरा