उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय (दैनिक कर्मभूमि) कानपुर। जवाहर नगर स्थित भारतीय रक्षक पार्टी के केंद्रीय कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में संगठन को जमीनी स्तर तक मजबूत बनाने की रणनीति के तहत नए पदाधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपी गईं। राष्ट्रीय राष्ट्रीय अध्यक्ष रुद्रा सक्सेना,राष्ट्रीय उपाध्यक्ष गौरव मिश्रा,राष्ट्रीय महासचिव अमित शुक्ला,राष्ट्रीय उपसचिव आरती बाजपेई,राष्ट्रीय महामंत्री धीरज मिश्रा,राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष दीपा मिश्रा,राष्ट्रीय उपकोषाध्यक्ष श्वेता शुक्ला,प्रदेश अध्यक्ष रश्मि प्रशांत,जिला अध्यक्ष राधा त्रिवेदी समेत कई पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए। इसके साथ ही वार्ड स्तर पर डॉ. अपेक्षा त्रिपाठी, शरद कुमार शर्मा और शिवम राजपूत को भी दायित्व दिए गए।नवनियुक्त पदाधिकारियों का माला व पटुका पहनाकर स्वागत किया गया। इस दौरान सभी ने संगठन के विस्तार,जनसंपर्क बढ़ाने और समाजहित के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया।राष्ट्रीय अध्यक्ष और राष्ट्रीय उपाध्यक्ष गौरव मिश्रा ने
पार्टी नेताओं से कहा कि संगठन का लक्ष्य आम जनता की समस्याओं को उठाकर उनके समाधान के लिए प्रयास करना है। साथ ही शिक्षा,महिला सशक्तिकरण,बेरोजगारी और पर्यावरण जैसे मुद्दों पर भी सक्रियता बढ़ाई जाएगी।कार्यक्रम में संरक्षक डॉ. वंदना शर्मा और डॉ.प्रतिभा मिश्रा ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दीं। समारोह में अनुशासन और संगठनात्मक एकता की झलक देखने को मिली।
संवाददाता आकाश चौधरी कानपुर
You must be logged in to post a comment.