उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय (दैनिक कर्मभूमि) कानपुर केंद्रीय विद्यालय लखनऊ रीजन की छात्रा और मां दुर्गा ताइक्वांडो एकेडमी की खिलाड़ी आराध्या सिंह ने एक बार फिर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। लगातार दूसरे वर्ष अपनी वेट कैटेगरी में गोल्ड मेडल जीतकर उन्होंने नेशनल टीम में जगह बना ली है।बताते चले कि आराध्या ने सिर्फ खेल के मैदान में ही नहीं, बल्कि पढ़ाई में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। बोर्ड परीक्षा में 91 प्रतिशत अंक हासिल कर उन्होंने यह साबित किया कि लगन और अनुशासन के साथ दोनों क्षेत्रों में सफलता संभव है। उनकी उपलब्धि से न सिर्फ उनके परिवार और कोच, बल्कि पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है। आराध्या की यह सफलता उन युवाओं के लिए प्रेरणा बन गई है, जो खेल और शिक्षा के बीच संतुलन बनाने की कोशिश कर रहे हैं।कानपुर ताइक्वांडो संघ के पदाधिकारियों ने कोच कपिल दुबे और आराध्या सिंह को बधाई देते हुए कहा कि इस तरह की उपलब्धियां जिले का नाम रोशन करती हैं और आने वाली पीढ़ी को आगे बढ़ने की प्रेरणा देती हैं।
संवाददाता आकाश चौधरी कानपुर
You must be logged in to post a comment.