ओसामा महमूद के ऑलराउंड प्रदर्शन से अल शम्स जीता

उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय (दैनिक कर्मभूमि) कानपुर। अज़्मी शज़र और रागिब शकील द्वारा आयोजित शम्सी वेटरन्स क्रिकेट लीग के पांचवें मुकाबले में अल शम्स क्रिकेट क्लब ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए हसन इलेवन को 31 रनों से हराकर जीत दर्ज की। यह मुकाबला पार्थ रिपब्लिक ग्राउंड में खेला गया।टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी अल शम्स की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 176 रनों का मजबूत स्कोर खड़ा किया। बल्लेबाजों ने समझदारी और आक्रामकता का संतुलित प्रदर्शन किया, जिससे टीम एक चुनौतीपूर्ण लक्ष्य खड़ा करने में सफल रही।लक्ष्य का पीछा करने उतरी हसन इलेवन की शुरुआत कमजोर रही और टीम नियमित अंतराल पर विकेट गंवाती रही। दबाव में खेलते हुए पूरी टीम 20 ओवर में 9 विकेट खोकर सिर्फ 145 रन ही बना सकी।

गेंदबाजी में अल शम्स के गेंदबाजों ने सधी हुई लाइन-लेंथ से विपक्षी बल्लेबाजों को खुलकर खेलने का मौका नहीं दिया और मैच पर लगातार दबाव बनाए रखा।मैच में ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए ओसामा महमूद को मैन ऑफ द मैच चुना गया। उन्होंने 26 गेंदों पर नाबाद 44 रनों की विस्फोटक पारी खेली और साथ ही एक अहम विकेट भी हासिल किया,जिससे टीम की जीत सुनिश्चित हुई।

संवाददाता आकाश चौधरी कानपुर

Leave a Reply