भगवान परशुराम जी की शोभायात्रा से पूर्व रक्तदान शिविर आयोज‍ित

उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय (दैनिक कर्मभूमि) मथुरा भगवान परशुराम जी की शोभायात्रा से पूर्व आज एक भव्य रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ रामगोपाल शर्मा द्वारा फीता काटकर किया गया ।

इस अवसर पर रामगोपाल शर्मा ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि “रक्तदान से बड़ा कोई दान नहीं है। एक स्वस्थ व्यक्ति नियमित रूप से रक्तदान कर सकता है, जिससे किसी जरूरतमंद की जान बचाई जा सकती है।” उन्होंने सभी विप्र बंधुओं से 3 मई को निकलने वाली भगवान परशुराम शोभायात्रा में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने का आह्वान किया।

राष्ट्रीय महासचिव बंसीलाल शर्मा ने सभी रक्तदाताओं को उनके इस पुनीत कार्य के लिए बधाई देते हुए सम्मान स्वरूप उपहार भेंट किए।

शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने उत्साहपूर्वक रक्तदान किया। महिला जिला अध्यक्ष भावना शर्मा ने बताया कि इस बार यह शिविर लाइफ केयर चैरिटेबल ब्लड बैंक के सहयोग से आयोजित किया गया है।

शिविर के संयोजक एवं ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जनजागरूकता समिति के संस्थापक अध्यक्ष विनोद दीक्षित ने बताया कि “मथुरा में रक्तवीरों के सहयोग से हमारी समिति द्वारा रक्तदान का आंकड़ा 8000 पार कर लिया गया है, जो एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है।” उन्होंने सभी रक्तदाताओं का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी इसी प्रकार सहयोग करने की अपील की।

लाइफ केयर ब्लड बैंक के निदेशक बृजेश शर्मा ने सभी रक्तदाताओं का धन्यवाद ज्ञापित किया और आगे भी रक्तदान के लिए प्रेरित किया।

अखिल भारतीय हिंदू महासभा की जिला अध्यक्ष छाया गौतम ने कहा कि इस शिविर में एकत्रित रक्त जरूरतमंद मरीजों के उपचार में उपयोग किया जाएगा।

इस अवसर पर रमाकांत गोस्वामी,ममता शर्मा ,श्याम शर्मा, गुंजन शर्मा, के.के. शर्मा, अभिषेक सैनी, कृष्ण गोपाल अग्रवाल सहित कई लोगों ने रक्तदान कर समाज सेवा का उदाहरण प्रस्तुत किया।

रिपोर्टर विनोद दीक्षित मथुरा

Leave a Reply