उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय (दैनिक कर्मभूमि) कानपुर। स्कूली खिलाड़ियों के लिए अपनी ताकत और फिटनेस दिखाने का सुनहरा अवसर 3 मई को मिलने जा रहा है। कानपुर पावरलिफ्टिंग एसोसिएशन की ओर से विष्णुपुरी स्थित सेठ मोतीलाल खेड़िया सनातन धर्म विद्या मंदिर में इंटर स्कूल डेडलिफ्ट प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। इसमें बालक और बालिकाएं अलग-अलग वर्गों में हिस्सा लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।जिला सचिव सौरव गौर ने बताया कि प्रतियोगिता में भाग लेने वाले खिलाड़ियों का पंजीकरण सुबह 7 बजे से स्थल पर ही किया जाएगा। प्रतिभागियों को प्रधानाचार्य द्वारा प्रमाणित पत्र और स्कूल आईडी कार्ड लाना अनिवार्य होगा। पंजीकरण के दौरान खिलाड़ियों का वजन भी मापा जाएगा, जिसके आधार पर उनकी श्रेणियां तय होंगी।
आयोजकों के अनुसार, प्रतियोगिता का उद्देश्य स्कूल स्तर पर पावरलिफ्टिंग को बढ़ावा देना और नई प्रतिभाओं को मंच देना है। प्रतियोगिता से संबंधित अधिक जानकारी के लिए इच्छुक प्रतिभागी अनिल कुशवाहा एवं सौरभ राजपूत से संपर्क कर सकते हैं।
संवाददाता आकाश चौधरी कानपुर
You must be logged in to post a comment.