मॉडिफाइड साइलेंसर, कार स्टंट जैसे यातायात नियमों के उल्लंघन पर सौंपा ज्ञापन

उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय (दैनिक कर्मभूमि) मथुरा। बृज यातायात एवं पर्यावरण जनजागरूकता समिति रजि उत्तर प्रदेश के संस्थापक अध्यक्ष विनोद दीक्षित के नेतृत्व में यातायात पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार तिवारी को चार सूत्रीय ज्ञापन सौंपा है।

ज्ञापन में कहा गया है क‍ि ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जनजागरूकता समिति (रजि. उत्तर प्रदेश) संस्था विगत 15 वर्षों से यातायात व्यवस्था सुधार एवं जन-जागरूकता के क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्यरत है। संस्था द्वारा समय-समय पर यातायात पुलिस एवं परिवहन विभाग के सहयोग से विभिन्न जनहितकारी जागरूकता अभियान भी संचालित किए जाते रहे हैं।

वर्तमान में जनपद मथुरा में कुछ युवाओं द्वारा यातायात नियमों की खुलेआम अवहेलना करते हुए मॉडिफाइड वाहनों (विशेषकर थार, स्कॉर्पियो आदि) से खतरनाक स्टंट किए जा रहे हैं। इन स्टंट्स के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं, जिससे अन्य युवाओं में भी गलत संदेश जा रहा है तथा इस प्रकार की गतिविधियों को बढ़ावा मिल रहा है। इसके अतिरिक्त, बुलेट एवं अन्य मोटरसाइकिलों में अवैध रूप से मॉडिफाइड साइलेंसर लगाकर अत्यधिक तेज एवं विस्फोट जैसी ध्वनि उत्पन्न की जा रही है, जिससे आम नागरिकों, विशेषकर महिलाओं एवं बुजुर्गों में भय का वातावरण बन रहा है।

इसके साथ ही कई वाहनों पर निर्धारित मानकों के विपरीत नंबर प्लेट के स्थान पर जाति सूचक शब्द अंकित किए जा रहे हैं, जो मोटर वाहन अधिनियम का स्पष्ट उल्लंघन है। इसके अतिरिक्त, मथुरा के स्टेट बैंक चौराहे पर यातायात नियमों की अनदेखी करते हुए वाहन चालक रॉन्ग साइड से निकलते हैं, जिससे आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं तथा जाम की स्थिति बनी रहती है।

अतः मॉडिफाइड साइलेंसर एवं नियम विरुद्ध वाहनों के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया जाए। कार स्टंट करने वाले व्यक्तियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्यवाही सुनिश्चित की जाए।

गलत नंबर प्लेट एवं अन्य यातायात नियमों के उल्लंघन के विरुद्ध व्यापक अभियान चलाकर प्रभावी कार्रवाई की जाए स्टेट बैंक चौराहे पर विशेष निगरानी रखते हुए यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ करने हेतु आवश्यक कदम उठाए जाएं ताकि आम जनता को सुरक्षित एवं व्यवस्थित यातायात का लाभ मिल सके।

ज्ञापन को स्वीकार करते हुए यातायात पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार तिवारी ने प्रतिनिधिमंडल को कड़ी कार्यवाही का आश्वासन देते हुए यातायात पुलिस सी ओ आशीष शर्मा एक घंटे बाद पूरे मथुरा महानगर के गहन चेकिंग शुरू करते हुए ऐसे यातायात नियमों विरूद्ध वाहनों चालान के साथ सीज की कार्रवाई की गयी ।

ज्ञापन सौंपने वाले में महिला जिलाध्यक्ष ममता शर्मा, बंशी लाल शर्मा, मनीष दयाल, बृजेश शर्मा, सुनील शर्मा, मनीष शर्मा आदि शामिल रहे।
फोटो परिचय: यातायात नियमों के विरुद्ध चलने वाले के खिलाफ यातायात पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार तिवारी के ज्ञापन सौंपते हुए संस्थापक अध्यक्ष विनोद दीक्षित, बंशी शर्मा, महिला जिलाध्यक्ष ममता शर्मा साथ में सीओ यातायात आशीष शर्मा, टीआई शैर्या कुमार सिंह ।

रिपोर्टर विनोद दीक्षित मथुरा

Leave a Reply