उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय (दैनिक कर्मभूमि) कानपुर। आज़मी शज़र और रागिब शकील द्वारा आयोजित शम्सी समर कप डे-नाईट क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ उत्साह और रोमांच के साथ हुआ। टूर्नामेंट में कुल 15 लीग मुकाबले खेले जाएंगे, जिनमें 10 नाईट और 5 डे-नाईट मैच शामिल हैं। उद्घाटन दिन तीन मुकाबले खेले गए, जिनमें खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया।जेएमडी ग्राउंड पर खेले गए पहले डे-नाईट मुकाबले में शम्सी फालकन्स और शम्सी टैटनस आमने-सामने रहे। फालकन्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी। अफ्फान की बेहतरीन गेंदबाजी के सामने टैटनस की टीम 18.3 ओवर में 101 रन पर सिमट गई। जवाब में फराज़ की शानदार बल्लेबाजी की बदौलत फालकन्स ने 10.3 ओवर में 104 रन बनाकर 9 विकेट से जीत दर्ज की। शाद हसन को 41 रन और 1 विकेट के ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया।दूसरे नाईट मुकाबले में शम्सी सुपर किंग्स ने शम्सी रेंजर्स को 68 रन से हराया। सुपर किंग्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट पर 240 रन बनाए। जवाब में रेंजर्स की टीम 17.5 ओवर में 172 रन पर ऑलआउट हो गई। शानदार 77 रन की पारी खेलने वाले शाद को मैन ऑफ द मैच मिला।
तीसरे नाईट मुकाबले में पार्थ ग्राउंड पर शम्सी पैराडाइस ने शम्सी पावर हिटर्स को 29 रन से पराजित किया। पैराडाइस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 8 विकेट पर 185 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए पावर हिटर्स 20 ओवर में 9 विकेट पर 156 रन ही बना सके। 24 रन और 3 विकेट लेने वाले सरफराज को मैन ऑफ द मैच चुना गया।यह जानकारी साहिल रहमान द्वारा दी गई।
संवाददाता आकाश चौधरी कानपुर