सादगी का संदेश देंगे दिलीप पटेल देव, काफिलों से स्वागत नहीं करने की अपील

भाजपा जिलाध्यक्ष के स्वागत को सजा अटल भवन, पैदल यात्रा से होगा आगमन

राष्ट्रीय दैनिक कर्मभूमि अम्बेडकर नगर

अम्बेडकरनगर। भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष दिलीप पटेल (देव) का जिलाध्यक्ष घोषित होने के बाद जनपद में प्रथम आगमन मंगलवार 2 जून को होगा। उनका स्वागत भाजपा जिला कार्यालय अटल भवन में सायं 3 बजे किया जाएगा, जिसकी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

भाजपा जिलाध्यक्ष दिलीप पटेल देव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ईंधन बचत के आह्वान को ध्यान में रखते हुए कार्यकर्ताओं से गाड़ियों के लंबे काफिलों के साथ स्वागत न करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता सादगी और अनुशासन के साथ स्वागत कार्यक्रम में शामिल हों।

जिला मीडिया प्रभारी बाल्मीकि उपाध्याय ने बताया कि निवर्तमान जिलाध्यक्ष त्रयंबक तिवारी के मार्गदर्शन में जिला मुख्यालय को भाजपा के झंडों, बैनरों, फूल-मालाओं, गुब्बारों और झालरों से सजाया गया है। कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य और ऐतिहासिक स्वागत की तैयारी की गई है।

कार्यक्रम के अनुसार दिलीप पटेल देव दोपहर करीब 1:30 बजे अकबरपुर की पुरानी तहसील स्थित हनुमान मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगे। इसके बाद सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ पैदल यात्रा करते हुए पटेल नगर में सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा तथा कलेक्ट्रेट स्थित भीमराव रामजी आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे। इसके उपरांत वे पैदल ही भाजपा जिला कार्यालय अटल भवन पहुंचेंगे, जहां कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे।

Leave a Reply