उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय (दैनिक कर्मभूमि) जेईई एडवांस 2026 के परिणामों में एम्प्राइज एकेडमी ने एक बार फिर अपनी उत्तम शैक्षणिक परंपरा को सिद्ध करते हुए शानदार सफलता हासिल की है। एम्प्राइज एकेडमी के गौरवशाली सितारे अतुल डागुर ने ऑल इंडिया 3463 रैंक, आशीष कुमार ने 11733 ऑल इंडिया रैंक, तनुज कुमार रावत ने 18913 ऑल इंडिया रैंक, वहीं विशाल कुमार ने अपनी कैटेगरी में ऑल इंडिया रैंक 1726 रैंक, प्रियंशु सिंह ने ऑल इंडिया 2151 रैंक, पायस्विनी ने ऑल इंडिया 2701 रैंक, पुलकित पांडे ने ऑल इंडिया 3848 रैंक हासिल की।
वहीं अन्य सफल छात्रों में राजीव, हर्ष एवं हार्दिक ने भी जेईई एडवांस में शानदार रैंक लाकर संस्था का नाम रोशन कर आई.आई.टी में प्रवेश का मार्ग प्रशस्त किया है। संस्थान के शिक्षकों ने सफल विद्यार्थियों को सम्मानित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। निदेशक ने कहा कि “सफलता केवल रैंक प्राप्त करने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह वर्षों की मेहनत, अनुशासन और दृढ़ संकल्प का परिणाम है। हमारे विद्यार्थियों ने यह सिद्ध किया है कि सही मार्गदर्शन और निरंतर प्रयास से कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं है।” अभिभावकों ने भी संस्थान की शैक्षणिक व्यवस्था, नियमित टेस्ट प्रणाली तथा अनुभवी फैकल्टी की सराहना करते हुए इस सफलता का श्रेय विद्यार्थियों के साथ–साथ एम्प्राइज एकेडमी को दिया। जेईई एडवांस 2026 में प्राप्त यह शानदार सफलता न केवल संस्थान के लिए गौरव का विषय है, बल्कि मथुरा क्षेत्र के विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत है। एम्प्राइज एकेडमी ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि प्रतिभा को सही दिशा मिले तो सफलता निश्चित है। इस अवसर पर एम्प्राइज एकेडमी ने सभी सफल विद्यार्थियों को उपहार देकर पुरस्कृत किया।
रिपोर्टर विनोद दीक्षित मथुरा