राष्ट्रीय दैनिक कर्म भूमि अंबेडकर नगर
अम्बेडकरनगर। सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री तथा जनपद के प्रभारी मंत्री ओमप्रकाश राजभर रविवार को भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष कपिल देव वर्मा के आवास पर पहुंचे। उन्होंने कपिल देव वर्मा का कुशलक्षेम जाना और उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच जनपद की वर्तमान राजनीतिक स्थिति और विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई। मंत्री के आगमन पर कार्यकर्ताओं और शुभचिंतकों में उत्साह का माहौल रहा।
You must be logged in to post a comment.