विकसित भारत संकल्प सम्मेलन का आयोजन, भाजपा नेताओं ने गिनाईं केंद्र सरकार की उपलब्धियां

राष्ट्रीय दैनिक कर्म भूमि अंबेडकर नगर

 

अंबेडकर नगर में बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूरे होने के अवसर पर चल रहे भाजपा कार्यक्रमों के तहत जिला मुख्यालय स्थित लोहिया भवन में विकसित भारत संकल्प सम्मेलन आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संजय राय रहे, जबकि अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष दिलीप पटेल देव ने की।सम्मेलन को संबोधित करते हुए संजय राय ने कहा कि वर्ष 2014 से पहले की सरकारों के कार्यकाल में भ्रष्टाचार और घोटाले प्रमुख मुद्दे रहे। उन्होंने दावा किया कि मोदी सरकार ने बिना भ्रष्टाचार के शासन चलाकर एक नई कार्यशैली स्थापित की है। उन्होंने जम्मू-कश्मीर से धारा 370 हटाने, अधूरी परियोजनाओं को पूरा करने के लिए बड़े बजट प्रावधान और भारत की वैश्विक प्रतिष्ठा बढ़ने जैसे मुद्दों का उल्लेख किया। साथ ही उन्होंने विपक्ष पर झूठ और फरेब की राजनीति करने का आरोप लगाया।भाजपा जिलाध्यक्ष दिलीप पटेल देव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में केंद्र और प्रदेश सरकारें जनकल्याण के अपने वादों को पूरा कर रही हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकारों ने भ्रष्टाचार-मुक्त शासन का उदाहरण प्रस्तुत किया है और सरकारी योजनाओं का लाभ सीधे लाभार्थियों के बैंक खातों में पहुंचाया जा रहा है।कार्यक्रम को विधायक धर्मराज निषाद, पूर्व जिलाध्यक्ष ज्ञान सागर सिंह, जिला शासकीय अधिवक्ता गोविंद श्रीवास्तव और प्रोफेसर कालीचरण गोस्वामी ने भी संबोधित किया।कार्यक्रम का संचालन सह-संयोजक विनय पाण्डेय ने किया, जबकि आभार कार्यक्रम संयोजक सुमन पाण्डेय ने व्यक्त किया। सम्मेलन में कई जनप्रतिनिधि, पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply