राष्ट्रीय दैनिक कर्मभूमि अम्बेडकर नगर
जलालपुर, अम्बेडकर नगर। श्री शीतला माता मठिया मंदिर परिसर में एक भव्य लोक संगीत कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें लोक संस्कृति और जनजागरूकता का अनूठा संगम देखने को मिला।
कार्यक्रम में छविराज पाल एवं अनुराग श्रीवास्तव लोक संगीत पार्टी की टीम ने हारमोनियम, ढोलक और तालियों की मधुर धुनों पर लोकगीतों की प्रस्तुति दी। कलाकारों ने गीतों के माध्यम से केंद्र सरकार की प्रमुख योजनाओं—आयुष्मान भारत, उज्ज्वला योजना, जल जीवन मिशन और प्रधानमंत्री आवास योजना—के साथ-साथ प्रदेश सरकार की विभिन्न जनहितैषी योजनाओं की जानकारी सरल एवं सहज शैली में लोगों तक पहुंचाई।
लोकगीतों के जरिए योजनाओं की जानकारी पाकर उपस्थित ग्रामीणों ने कार्यक्रम की सराहना की। कार्यक्रम का उद्देश्य लोक संस्कृति के संरक्षण के साथ-साथ आमजन को सरकारी योजनाओं के प्रति जागरूक करना रहा।इस अवसर पर मीडिया प्रभारी विकास निषाद, सभासद अजीत निषाद, जनमेजय मिश्र, नगरपालिका कर्मचारी तथा क्षेत्र के बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक एवं ग्रामीण मौजूद रहे।
You must be logged in to post a comment.