राष्ट्रीय दैनिक कर्मभूमि अम्बेडकर नगर
जलालपुर, अम्बेडकरनगर। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष के अवध क्षेत्र के दौरे के दौरान आयोजित बैठक में शामिल होने के लिए जलालपुर नगर के शक्ति केंद्र संयोजक एवं पार्टी पदाधिकारी लखनऊ के लिए रवाना हुए।
संयोजक वाहन प्रमुख विकास निषाद ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष शक्ति केंद्र संयोजकों के साथ बैठक करेंगे। बैठक में संगठन को और अधिक मजबूत बनाने, कार्यकर्ताओं के बीच समन्वय बढ़ाने तथा आगामी कार्यक्रमों की रणनीति पर चर्चा की जाएगी। इस दौरान नगर अध्यक्ष संदीप अग्रहरि के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं का दल लखनऊ के लिए रवाना हुआ। मौके पर आनंद मिश्र, बेचन पांडे, राधेश्याम शुक्ल, विनय मिश्र, सोनू गौड़, शिवम आर्या, शिवनाथ त्रिपाठी, दीपक गोयल सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे
You must be logged in to post a comment.