जलालपुर में प्रेस क्लब के नवनिर्वाचित उपाध्यक्ष का हुआ भव्य स्वागत
राष्ट्रीय दैनिक कर्मभूमि अम्बेडकर नगर
जलालपुर, अंबेडकरनगर। अंबेडकरनगर प्रेस क्लब के नवनिर्वाचित उपाध्यक्ष ज्ञान चंद्र पाठक के नगर आगमन पर पत्रकारों एवं समाजसेवियों ने उनका भव्य स्वागत किया। कार्यक्रम का संयोजन विमलेश दुबे ने किया।
इस अवसर पर उपस्थित वक्ताओं ने ज्ञान चंद्र पाठक की जनहित के प्रति अटूट प्रतिबद्धता और निष्पक्ष पत्रकारिता के प्रति उनके समर्पण की सराहना करते हुए उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं।
स्वागत से अभिभूत ज्ञान चंद्र पाठक ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सम्मान केवल उनका नहीं, बल्कि पूरे अंबेडकरनगर प्रेस क्लब का है। उन्होंने विश्वास दिलाया कि प्रेस क्लब सदैव निष्पक्ष, निर्भीक और जनहित की पत्रकारिता के लिए प्रतिबद्ध रहेगा।
कार्यक्रम में विकाश निषाद ने कहा कि इस आयोजन ने स्पष्ट संदेश दिया है कि प्रेस क्लब जनहित के मुद्दों पर पूरी निष्ठा के साथ कार्य करता रहेगा। उन्होंने कहा कि पत्रकारिता हमेशा जनता की आवाज बनी रहेगी और सामाजिक सरोकारों से जुड़े विषयों को प्रमुखता से उठाती रहेगी।
You must be logged in to post a comment.