राष्ट्रीय दैनिक कर्म भूमि अंबेडकर नगर
अंबेडकर नगर। उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय, प्रयागराज के 21वें दीक्षांत समारोह में अंबेडकर नगर जनपद की मेधावी छात्रा रम्या सिंह को प्रतिष्ठित कुलाधिपति स्वर्ण पदक से सम्मानित किया जाएगा। रम्या सिंह विश्वविद्यालय के अध्ययन केंद्र एस-816, देव इंद्रावती पी.जी. कॉलेज, कटेहरी, अंबेडकर नगर की छात्रा हैं।विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सत्यकाम ने जानकारी देते हुए बताया कि रम्या सिंह ने बीएससी परीक्षा प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण की है। उन्होंने विश्वविद्यालय की सभी स्नातक एवं परास्नातक शाखाओं के सफल विद्यार्थियों में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर यह उपलब्धि हासिल की है। विशेष बात यह है कि रम्या सिंह को इस दीक्षांत समारोह में एक नहीं, बल्कि चार स्वर्ण पदकों से सम्मानित किया जाएगा। उन्हें निम्नलिखित स्वर्ण पदक प्रदान किए जाएंगे कुलाधिपति स्वर्ण पदक, विज्ञान विद्या शाखा विश्वविद्यालय स्वर्ण पदक,बाबू ओमप्रकाश गुप्त स्मृति स्वर्ण पदक,स्वर्गीय डॉ. मुरलीधर तिवारी स्मृति स्वर्ण पदक रम्या सिंह की इस उल्लेखनीय सफलता से देव इंद्रावती पी.जी. कॉलेज, कटेहरी तथा पूरे अंबेडकर नगर जनपद में हर्ष का माहौल है। उनकी उपलब्धि अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत मानी जा रही है।
You must be logged in to post a comment.