उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय (दैनिक कर्मभूमि) कानपुर। शहर के फिटनेस खिलाड़ियों के लिए 19 जुलाई का दिन खास होने वाला है। कानपुर स्ट्रेंथ स्पोर्ट्स कमेटी (KSSC) के तत्वावधान में श्याम नगर स्थित फिटनेस टाइम जिम में डेडलिफ्ट एवं बेंच प्रेस प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिता में कानपुर और आसपास के जिलों के पुरुष एवं महिला खिलाड़ी अपनी ताकत और फिटनेस का प्रदर्शन करेंगे।
खिलाड़ियों को डेडलिफ्ट, बेंच प्रेस या दोनों स्पर्धाओं में भाग लेने का अवसर मिलेगा। प्रतियोगिता को इस तरह तैयार किया गया है कि अधिक से अधिक खिलाड़ी अपनी क्षमता का प्रदर्शन कर सकें।
पुरुष और महिला वर्ग के लिए अलग-अलग भार वर्ग निर्धारित किए गए हैं। प्रत्येक वर्ग में बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को नकद पुरस्कार, ट्रॉफी, स्वर्ण, रजत एवं कांस्य पदक, प्रमाण-पत्र और आकर्षक उपहार दिए जाएंगे।
प्रतियोगिता का सबसे बड़ा आकर्षण ‘स्ट्रॉन्ग मैन’ और ‘स्ट्रॉन्ग वुमन’ का खिताब रहेगा। सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ीयों को ₹1100 की नकद राशि के साथ आकर्षक बड़ी ट्रॉफी से सम्मानित किया जाएगा। हालांकि नकद पुरस्कार के लिए संबंधित भार वर्ग में कम से कम पांच प्रतिभागियों का होना अनिवार्य रहेगा।
आयोजकों ने बताया कि प्रतियोगिता के लिए पंजीकरण जारी है। इच्छुक खिलाड़ी 9214634306 पर संपर्क कर अपना पंजीकरण करा सकते हैं और प्रतियोगिता से जुड़ी अन्य जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
संवाददाता आकाश चौधरी कानपुर