उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय (दैनिक कर्मभूमि) कानपुर भारतीय रक्षक पार्टी (बीआरपी) की शहर में आयोजित संगठनात्मक बैठक में आगामी सदस्यता अभियान, संगठन विस्तार और जनसंपर्क कार्यक्रमों को लेकर रणनीति बनाई गई। बैठक में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष रुद्र सक्सेना, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पंडित गौरवशास्त्री, राष्ट्रीय महासचिव अमित शुक्ला, जिला अध्यक्ष अनुज पांडे समेत कई पदाधिकारी मौजूद रहे।बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत में राष्ट्रीय अध्यक्ष रुद्र सक्सेना ने कहा कि पार्टी का उद्देश्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक न्याय और सहायता पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने के लिए अभियान चलाया जाएगा और जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाया जाएगा।राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पंडित गौरवशास्त्री ने पार्टी के नए आधिकारिक ध्वज का परिचय देते हुए कहा कि यह संगठन की विचारधारा और राष्ट्रसेवा के संकल्प का प्रतीक है। उन्होंने बताया कि कार्यकर्ता नए ध्वज के साथ व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाएंगे।राष्ट्रीय महासचिव अमित शुक्ला ने बताया कि बैठक में आगामी सदस्यता अभियान, जनसभाओं और संगठनात्मक कार्यक्रमों की रूपरेखा पर चर्चा की गई। उन्होंने कहा कि विभिन्न जिलों में अभियान चलाकर नए कार्यकर्ताओं को संगठन से जोड़ा जाएगा।
जिला अध्यक्ष अनुज पांडे ने कहा कि कानपुर की स्थानीय समस्याओं को लेकर पार्टी चरणबद्ध तरीके से संबंधित अधिकारियों तक अपनी बात पहुंचाएगी। जरूरत पड़ने पर जनहित के मुद्दों पर आंदोलन भी किया जाएगा।बैठक में संगठन को मजबूत करने, नए कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी देने और आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने पर भी चर्चा हुई। पार्टी पदाधिकारियों ने दावा किया कि आने वाले समय में संगठन को और व्यापक स्तर पर विस्तार दिया जाएगा।
संवाददाता आकाश चौधरी कानपुर
You must be logged in to post a comment.