क्लेंसी इंटरमीडिएट कॉलेज में वृक्षारोपण के साथ विद्यार्थियों को पढ़ाया गया यातायात नियमों का पाठ

उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय (दैनिक कर्मभूमि) मथुरा। बृज यातायात एवं पर्यावरण जनजागरूकता समिति (रजि.) उत्तर प्रदेश द्वारा वर्षा ऋतु के महावृक्षारोपण अभियान के अंतर्गत क्लेंसी इंटरमीडिएट कॉलेज, मथुरा में वृक्षारोपण के साथ यातायात जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।
समिति के संस्थापक अध्यक्ष विनोद दीक्षित ने कहा कि समिति के महावृक्षारोपण अभियान को अब यातायात पुलिस, मथुरा का भी सहयोग मिल रहा है। अभियान के तहत पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ विद्यार्थियों को यातायात नियमों की जानकारी भी दी जा रही है, ताकि वे स्वयं नियमों का पालन करें और दूसरों को भी जागरूक करें। इससे भविष्य में सड़क दुर्घटनाओं एवं यातायात जाम की समस्याओं को कम करने में सहायता मिलेगी।
कार्यक्रम में टीएसआई हीरेंद्र कुमार यादव ने विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों की विस्तृत जानकारी देते हुए हेलमेट पहनने, सीट बेल्ट लगाने, निर्धारित गति सीमा का पालन करने तथा यातायात संकेतों का सम्मान करने का आग्रह किया।
कॉलेज के प्रधानाचार्य संदीप एस. पीटर्स ने बृज यातायात एवं पर्यावरण जनजागरूकता समिति तथा यातायात पुलिस का कॉलेज परिसर में जागरूकता शिविर आयोजित करने के लिए आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम के समापन पर समिति संस्थापक अध्यक्ष विनोद दीक्षित की तरफ से सहयोग के लिए प्रधानाचार्य संदीप स पीटर्स को स्मृति चिन्ह दुपट्टा पहन के सम्मान किया ।
कार्यक्रम का संचालन मनीष दयाल ने किया। इस अवसर पर हर्ष सैनी, पवन कुमार, नवीन, अरविन्द एवं संजीव गोपाल सहित अनेक लोगों का सहयोग रहा।
फोटो परिचय:
बृज यातायात एवं पर्यावरण जनजागरूकता समिति के संस्थापक अध्यक्ष विनोद दीक्षित, क्लेंसी इंटरमीडिएट कॉलेज के प्रधानाचार्य संदीप एस. पीटर्स एवं टीएसआई हीरेंद्र कुमार यादव वृक्षारोपण करने के उपरांत विद्यार्थियों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करते हुए।

रिपोर्टर विनोद दिक्षित मथुरा

Leave a Reply