समर्पण और कर्मठता की पहचान बने कपिलदेव वर्मा,चोटिल होने के बावजूद निभाई जिम्मेदारी

राष्ट्रीय दैनिक कर्मभूमि अम्बेडकर नगर

अम्बेडकरनगर। भारतीय जनता पार्टी के 22 जुलाई को प्रस्तावित बूथ अध्यक्ष सम्मेलन की तैयारियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में शनिवार को टांडा विधानसभा क्षेत्र के पूर्व भाजपा विधानसभा प्रत्याशी एवं पूर्व जिलाध्यक्ष कपिलदेव वर्मा ने पुन्थर स्थित मौर्य मैरेज लॉन पहुंचकर कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया।चोटिल होने के बावजूद कपिलदेव वर्मा हाकी के सहारे कार्यक्रम स्थल पहुंचे और पूरे उत्साह के साथ तैयारियों का बारीकी से जायजा लिया। उनके इस समर्पण और सक्रियता की कार्यकर्ताओं ने सराहना की।भाजपा की ओर से टांडा विधानसभा के बूथ अध्यक्षों का सम्मेलन 22 जुलाई को प्रातः 10 बजे पुन्थर स्थित मौर्य मैरेज लॉन में आयोजित किया जाएगा। निरीक्षण के दौरान उन्होंने मंच, बैठक व्यवस्था, पेयजल, पार्किंग समेत अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं की समीक्षा की और संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।कपिलदेव वर्मा ने कहा कि बूथ अध्यक्ष संगठन की सबसे मजबूत कड़ी हैं। उन्होंने कहा कि बूथ स्तर पर संगठन जितना मजबूत होगा, पार्टी उतनी ही प्रभावी ढंग से जनता तक अपनी नीतियों और योजनाओं को पहुंचा सकेगी। उन्होंने सम्मेलन को सफल बनाने के लिए प्रत्येक बूथ अध्यक्ष एवं कार्यकर्ता की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने पर जोर दिया।उन्होंने कहा कि संगठन सर्वोपरि है और प्रत्येक कार्यकर्ता का दायित्व है कि वह हर परिस्थिति में पार्टी की जिम्मेदारियों का ईमानदारी से निर्वहन करे। निरीक्षण के दौरान सम्मेलन की रूपरेखा, कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारियों तथा अधिक से अधिक बूथ अध्यक्षों की सहभागिता सुनिश्चित करने को लेकर भी विस्तृत चर्चा की गई।इस अवसर पर सूर्यकांत वर्मा, विद्याराम विश्वकर्मा, अरविंद वर्मा, रामधनी वर्मा, अरविंद मिश्रा, लालू पटेल, ओमकार तिवारी सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply