उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय (दैनिक कर्मभूमि) कानपुर। पेपर लीक की घटनाओं, परीक्षा प्रणाली में सुधार और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर शनिवार को फूलबाग में बहुजन आर्मी ने शांतिपूर्ण धरना-प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने दिल्ली के जंतर-मंतर पर चल रहे आंदोलन और सोनम वांगचुक के समर्थन में भी अपनी आवाज बुलंद की। धरने को संबोधित करते हुए बहुजन आर्मी कानपुर के जिलाध्यक्ष आजाद हितेशहर्ष दिवाकर ने कहा कि लगातार हो रहे पेपर लीक से युवाओं का भविष्य प्रभावित हो रहा है। उन्होंने परीक्षा प्रणाली में व्यापक सुधार की मांग करते हुए कहा कि यदि शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा नहीं देते हैं तो 20 जुलाई को अपने साथियों के साथ दिल्ली पहुंचकर संसद घेराव में शामिल होंगे और अनिश्चितकालीन धरना देंगे। प्रदर्शनकारियों ने सरकार से भर्ती और परीक्षा व्यवस्था को पूरी तरह पारदर्शी बनाने की मांग की। इस दौरान रामपाल नागवंशी, विवेक पाल, प्रतिभा अटल पाल सहित बहुजन आर्मी के कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
संवाददाता आकाश चौधरी कानपुर
You must be logged in to post a comment.