उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय (दैनिक कर्मभूमि ) कानपुर। अखिल भारतीय भोजपुरी महासभा ने शहर में कानून-व्यवस्था और जनसुरक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्यों के लिए पुलिस कमिश्नर रघुवीर लाल को ‘भोजपुरी रत्न’ सम्मान से सम्मानित किया। मंगलवार को राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष सिंह गहमरी के नेतृत्व में संगठन का प्रतिनिधिमंडल पुलिस कार्यालय पहुंचा और उन्हें सम्मान-पत्र के साथ स्मृति-चिह्न भेंट किया।इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि पुलिस कमिश्नर के नेतृत्व में कानपुर पुलिस अपराध नियंत्रण, जनसुरक्षा और आम लोगों के बीच विश्वास कायम करने के लिए लगातार प्रभावी कार्य कर रही है। संगठन ने पुलिस प्रशासन द्वारा समाजहित में किए जा रहे प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि पुलिस और समाज के बेहतर तालमेल से ही सुरक्षित वातावरण का निर्माण संभव है।राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष सिंह गहमरी ने पुलिस कमिश्नर को शुभकामनाएं देते हुए उनके कार्यकाल की सफलता की कामना की। उन्होंने कहा कि समाज के प्रति समर्पित अधिकारियों का सम्मान करना संगठन की परंपरा रही है और इससे बेहतर कार्य करने की प्रेरणा मिलती है।
सम्मान ग्रहण करते हुए पुलिस कमिश्नर रघुवीर लाल ने अखिल भारतीय भोजपुरी महासभा का आभार जताया। उन्होंने कहा कि कानपुर पुलिस नागरिकों की सुरक्षा, कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाने और जनहित से जुड़े कार्यों के प्रति पूरी निष्ठा से कार्य करती रहेगी। इस अवसर पर महासभा के पदाधिकारी और सदस्य भी मौजूद रहे।
संवाददाता आकाश चौधरी कानपुर
You must be logged in to post a comment.