उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय (दैनिक कर्मभूमि) फतेहपुर। उत्तर प्रदेश पावरलिफ्टिंग एसोसिएशन, कानपुर के तत्वावधान में आयोजित तृतीय उत्तर प्रदेश राज्य स्तरीय महिला एवं पुरुष पावरलिफ्टिंग एवं बेंचप्रेस चैंपियनशिप-2026 में भाग लेने के लिए फतेहपुर की 15 सदस्यीय टीम का चयन कर लिया गया है। यह प्रतियोगिता 7, 8 और 9 अगस्त को बरेली के रॉयल गार्डन,रसूलपुर रोड, मिनी बाईपास रोड में आयोजित होगी।चयनित खिलाड़ी राज्य स्तर पर जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे।फतेहपुर टीम में मनमीत सोनी,हिमांशु प्रजापति, शशांक यादव, मोहम्मद फैज़,ओम सिंह, विनायक तिवारी, मोहम्मद सलीम, आर्य प्रताप सिंह, निर्मला, शौर्य सोनी, अनुराग वर्मा, सुधांशु सिंह, ऋषिमा पटेल, यशश्वी सिंह और पूनम सिंह को शामिल किया गया है। टीम के कोच सूरज भान सिंह, टीम मैनेजर श्रीकांत चौरसिया तथा फतेहपुर पावरलिफ्टिंग एसोसिएशन के सचिव अभिलेख कुमार सिन्हा खिलाड़ियों के साथ रहेंगे।
आर.एस. एक्सेल इंग्लिश एकेडमी के प्रबंध निदेशक मयूर गुप्ता, प्रधानाचार्य धर्मेंद्र कुमार श्रीवास्तव तथा फतेहपुर साइकिल एसोसिएशन के सचिव मोहम्मद सैफ असलम ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि अनुशासन, कठिन परिश्रम और समर्पण के बल पर खिलाड़ी राज्य चैंपियनशिप में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर फतेहपुर का नाम रोशन करेंगे।एसोसिएशन के सचिव अभिलेख कुमार सिन्हा ने बताया कि सभी खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता के लिए नियमित और गहन प्रशिक्षण लिया है। टीम पूरी तैयारी और आत्मविश्वास के साथ बरेली में होने वाली चैंपियनशिप में उतरेगी। उन्होंने विश्वास जताया कि खिलाड़ी शानदार प्रदर्शन कर पदक जीतेंगे और जिले का गौरव बढ़ाएंगे।
संवाददाता आकाश चौधरी कानपुर