भगवान परशुराम शोभायात्रा समिति में महिला प्रकोष्ठ का पुनर्गठन, ज्योति चतुर्वेदी बनीं जिला प्रभारी एवं रश्मि चतुर्वेदी जिला अध्यक्ष

उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय (दैनिक कर्मभूमि) मथुरा भगवान परशुराम शोभायात्रा समिति (रजि.) मथुरा द्वारा आज बसंत बिहारी जी मंदिर, स्वामी घाट, मथुरा में महिला प्रकोष्ठ के पुनर्गठन हेतु एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित रामगोपाल शर्मा के निर्देशानुसार महिला टीम का पुनर्गठन किया गया। राष्ट्रीय महामंत्री पंडित बंसीलाल शर्मा ने ज्योति चतुर्वेदी को महिला प्रकोष्ठ का जिला प्रभारी तथा रश्मि चतुर्वेदी को महिला प्रकोष्ठ का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया। इस अवसर पर राष्ट्रीय महामंत्री पंडित बंसीलाल शर्मा ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वे संगठन को समाज से जोड़ते हुए सेवा, संस्कार एवं रचनात्मक कार्यों के माध्यम से संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएं। समिति के उपाध्यक्ष विनोद दीक्षित ने कहा कि संगठन में सक्रिय रूप से कार्य करने वाले लोगों को ही जिम्मेदारियां दी जाएंगी। जो पदाधिकारी संगठन के कार्यों में सक्रिय नहीं रहेंगे, उनके स्थान पर नए एवं ऊर्जावान कार्यकर्ताओं को अवसर दिया जाएगा, ताकि संगठन मजबूत बने और समाजहित में निरंतर कार्य करता रहे। राष्ट्रीय संगठन मंत्री अजय शर्मा ने कहा कि भगवान परशुराम शोभायात्रा समिति अब केवल शोभायात्राओं तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज में अनेक रचनात्मक एवं जनहितकारी कार्य भी कर रही है। इसी उद्देश्य से समर्पित एवं ऊर्जावान कार्यकर्ताओं को संगठन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी जा रही हैं। नवनियुक्त दोनों पदाधिकारी ने पूरी टीम का आभार व्यक्त किया । कार्यक्रम में पूजा चतुर्वेदी, तनुजा चतुर्वेदी, प्रीति , श्रद्धा , राजकुमारी, संत कुमार, पंडित महेश चतुर्वेदी, ध्रुव , यश , पार्थ , अंश चतुर्वेदी सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
फोटो परिचय : ज्योति चतुर्वेदी, रश्मि चतुर्वेदी , को नियुक्ति पत्र सौंपते हुए महासचिव बंसीलाल शर्मा, उपाध्यक्ष विनोद दीक्षित, सचिव अजय शर्मा ।

रिपोर्टर विनोद दिक्षित मथुरा

Leave a Reply