नन्ही अनिका ने जीता देशभक्ति गायन का खिताब

उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय (दैनिक कर्मभूमि) संभल नन्हीं आवाज में जब ‘वंदे मातरम’ की गूंज उठी तो पूरा सभागार तालियों से गूंज उठा। आठ वर्ष से कम आयु वर्ग की संपूर्ण वंदे मातरम गायन प्रतियोगिता में अनिका उमेश सैनी ने प्रथम स्थान हासिल किया। अंशिका सैनी ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। दोनों बाल प्रतिभाओं को मुख्य अतिथि सिटी मजिस्ट्रेट सुधीर कुमार सोनी ने सम्मानित किया।प्रेम शंकर वाटिका के हॉल में आयोजित संस्कृति सम्मान समारोह में प्रतियोगिता के 65 विजेता छात्र-छात्राओं को तिरंगा पटका, प्रतीक चिह्न और सम्मान-पत्र प्रदान किए गए। चार छात्राओं को 500-500 रुपये की पुरस्कार राशि भी दी गई।सिटी मजिस्ट्रेट ने कहा कि वंदे मातरम देशभक्ति और भारतीय संस्कृति की पहचान है। इसके माध्यम से नई पीढ़ी स्वतंत्रता संग्राम के शहीदों और क्रांतिकारियों के संघर्ष से जुड़ रही है। उन्होंने लोगों से दैनिक जीवन में ‘हेलो’ के स्थान पर ‘वंदे मातरम’ से अभिवादन करने का आह्वान किया।हिंदू जागृति मंच के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार शर्मा ने कहा कि सामाजिक, सांस्कृतिक और शैक्षणिक संस्थानों में संपूर्ण वंदे मातरम गायन प्रतियोगिताएं आयोजित करने का अभियान चलाया जाएगा।

संवाददाता आकाश चौधरी कानपुर

Leave a Reply