उत्तर प्रदेश /राष्ट्रीय दैनिक कर्मभूमि /प्रतापगढ़, 24 अगस्त। करीब ढाई माह बाद राज्यसभा सांसद प्रमोद तिवारी सोमवार को अपने विधानसभा क्षेत्र रामपुर खास पहुंचे। बीमारी के चलते दिल्ली में इलाज करा रहे तिवारी के लौटने पर समर्थकों और स्थानीय लोगों ने हरनाहर से लेकर लालगंज तक गाजे-बाजे और पुष्पवर्षा के साथ उनका स्वागत किया।

रामपुर खास की सीमा पर स्थित हरनाहर बाजार में दोपहर करीब 12 बजे तिवारी का काफिला पहुंचा तो बड़ी संख्या में लोग जुट गए। समर्थकों के साथ स्कूली छात्र-छात्राओं ने भी फूल बरसाकर उनका स्वागत किया। भीड़ ने प्रमोद तिवारी के समर्थन में नारे भी लगाए।
लोगों की भारी भीड़ को देखते हुए प्रमोद तिवारी वाहन के सनरूफ से बाहर आकर लोगों का अभिवादन करते रहे। रामपुर खास की विधायक आराधना मिश्रा भी उनके साथ रहीं। दोनों नेताओं ने हाथ जोड़कर लोगों का अभिवादन स्वीकार किया और उनका हालचाल जाना।हरनाहर से कटरा की करीब एक किलोमीटर दूरी तय करने में भीड़ के कारण आधे घंटे से अधिक समय लगा। कटरा स्थित राजेश्वर कामता प्रसाद शिक्षा निकेतन के छात्र-छात्राओं ने पुष्पवर्षा कर प्रमोद तिवारी और आराधना मिश्रा का स्वागत किया।
इसके बाद जलेसरगंज बाजार और पुरबारा तिराहे पर भी समर्थकों ने काफिला रोककर स्वागत किया। शिवलाल सिंह का पुरवा, असरही, केशवपुर और उदियापुर में भी लोगों ने फूल-मालाओं के साथ प्रमोद तिवारी का स्वागत किया।
लालगंज पहुंचने के बाद प्रमोद तिवारी और आराधना मिश्रा बाबा घुइसरनाथ धाम पहुंचे। दोनों ने मंदिर में महादेव की पूजा-अर्चना की और दूध व बिल्वपत्र अर्पित कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि और कुशलता की कामना की।स्वागत करने वालों में माताप्रसाद पांडेय, दिनकर पांडेय, रामलखन कोरी, सुरेशचंद्र पटेल, विद्याधर पटेल, कुंजबिहारी, राजकुमार सोनकर, महेश पटेल, गौरव केसरवानी, आशीष मोदनवाल, आदित्य तिवारी अमन, आदर्श मिश्र, मोहम्मद अतहर, लल्लन तिवारी समेत सैकड़ों समर्थक शामिल रहे।
रिपोर्ट प्रदेश हेड राजेंद्र पांडे प्रतापगढ़ उत्तर प्रदेश
सच आप तक जुड़े रहिए राष्ट्रीय दैनिक कर्म भूमि अखबार टीवी चैनल केसाथ हर पल हर कदम पर
विज्ञापन और खबरों केलिए संपर्क सूत्र 805292 20 26 99 1923 5535 👆🏻 👆🏻 👆🏻