सुंदरकांड की चौपाइयों से भक्तिमय हुआ ऊजागेश्वर मंदिर

उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय (दैनिक कर्मभूमि) कानपुर। सुंदरकांड की चौपाइयों की गूंज, भक्ति गीतों के स्वर और श्रद्धालुओं की आस्था… गुरुवार को रावतपुर रोशन नगर स्थित श्री ऊजागेश्वर शिव मंदिर का माहौल भक्तिमय हो गया। गणेश महोत्सव के तहत आयोजित संगीतमय सुंदरकांड पाठ में श्रद्धालु देर तक भक्ति के रंग में रंगे रहे। श्रद्धालुओं ने पाठ में शामिल होकर भगवान गणेश की पूजा-अर्चना की और सुख-समृद्धि की कामना की।

कार्यक्रम का संचालन पनकी मंदिर के महंत जितेंद्र दास जी महाराज ने किया। उनके सानिध्य में हुए आयोजन में श्रद्धालुओं में उत्साह रहा। समिति की ओर से महंत जितेंद्र दास जी महाराज और पूर्व लोकसभा प्रत्याशी आलोक मिश्रा का सम्मान किया गया।
आयोजक गगन बाजपेई ने कहा कि गणेश महोत्सव के माध्यम से धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजनों को बढ़ावा देने का प्रयास किया जा रहा है। ऐसे आयोजन लोगों को धर्म और अध्यात्म से जोड़ने के साथ आपसी भाईचारे की भावना को मजबूत करते हैं।
कार्यक्रम में अनुज मिश्रा (एड.), शिव श्रीवास्तव, सुमित श्रीवास्तव, अशोक बाथम, रोमी वर्मा, प्रबल सिंह (एड.), मोहित दुबे (एड.), अखिलेश राठौर (एड.), अन्नू श्रीवास्तव, सनी गुप्ता, अंकित, रवि शर्मा, अखिलेश, शुभम, राहुल, पवन मिश्रा, सेंकी, सविता, कान्हा मिश्रा आदि मौजूद रहे।

संवाददाता आकाश चौधरी कानपुर

Leave a Reply