उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय (दैनिक कर्मभूमि) कानपुर। रावतपुर के श्री ऊजागेश्वर शिव मंदिर में चल रहे गणेश महोत्सव में शुक्रवार को माहौल भक्तिमय होने के साथ महिलाओं की प्रतिभा से भी रंगीन नजर आया। महिला संगीत और आरती थाल प्रतियोगिता में महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। भक्ति गीतों की प्रस्तुति से मंदिर परिसर गूंज उठा, वहीं सजी-धजी आरती की थालियों ने सभी का ध्यान खींचा। कार्यक्रम के बाद प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।कार्यक्रम में केसीए पदाधिकारी संजय तिवारी, अहमद अली तालिब, अमित मिश्रा और दिनेश सिंह आनंद मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। अतिथियों ने भगवान गणेश की आरती कर आशीर्वाद लिया। मंदिर समिति की ओर से अतिथियों का स्वागत और सम्मान किया गया।
संजय तिवारी ने कहा कि गणेश महोत्सव केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि समाज को एकजुट करने का माध्यम भी है। ऐसे आयोजनों में महिलाओं की भागीदारी से धार्मिक गतिविधियों के साथ उनकी प्रतिभा को भी मंच मिलता है।समिति के संरक्षक एडवोकेट मनोज मिश्रा (गुड्डू मिश्रा) ने बताया कि गणेश महोत्सव में लगातार धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि महिलाओं के लिए आयोजित प्रतियोगिता का उद्देश्य उन्हें अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर देना भी है।इस दौरान अनुज मिश्रा, शिव श्रीवास्तव, सुमित श्रीवास्तव, अशोक बाथम, रोमी वर्मा, गगन वाजपेई, प्रबल सिंह, मोहित दुबे, अखिलेश राठौर, अन्नू श्रीवास्तव, सनी, अंकित, रवि शर्मा, अखिलेश, शुभम, सनी पटेल, राहुल, पवन मिश्रा, कुनाल पाल, सेंकी, सविता और कान्हा मिश्रा आदि मौजूद रहे।
संवाददाता आकाश चौधरी कानपुर