उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय (दैनिक कर्मभूमि) कानपुर। ग्रीनपार्क में चल रहे बेबी गेम्स में नन्हे खिलाड़ियों का दमखम देखने को मिल रहा है। पावरलिफ्टिंग प्रतियोगिता में आजाद नगर स्थित एनएलके स्कूल के कक्षा दो के छात्र अक्षत सिंह कुशवाहा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया। वहीं,गुरु हरराय स्कूल की स्वाधीनता सिंह ने रजत पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया।कम उम्र में पदक जीतकर अक्षत ने विद्यालय का मान बढ़ाया। उसकी उपलब्धि पर एनएलके के प्रधानाचार्य रूमा चतुर्वेदी ने प्रसन्नता जताते हुए उसे बधाई दी। बेबी गेम्स में नन्हे खिलाड़ियों का उत्साह और पदकों के लिए उनकी मेहनत प्रतियोगिता को खास बना रही है।
संवाददाता आकाश चौधरी कानपुर