उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय (दैनिक कर्मभूमि) मथुरा। चंदा ग्रीन सोसाइटी, ट्रांसपोर्ट नगर, मथुरा में शारदीय नवरात्रि के पावन अवसर पर मां भगवती की मूर्ति की विधि-विधान के साथ स्थापना की गई। इस अवसर पर महिलाओं द्वारा भव्य कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह और भक्ति देखने को मिली। पूरा सोसाइटी परिसर माता रानी के जयकारों से भक्तिमय हो गया। मां भगवती की स्थापना के साथ ही 11 तारीख से 20 तारीख तक धार्मिक एवं भक्ति कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। इन कार्यक्रमों में सोसाइटी के श्रद्धालु एवं क्षेत्रवासी बढ़-चढ़कर भाग लेंगे और माता रानी की पूजा-अर्चना कर अपने परिवार की सुख-समृद्धि, खुशहाली एवं मंगलमय जीवन की कामना करेंगे। शारदीय नवरात्रि के दौरान चंदा ग्रीन सोसाइटी में श्रद्धा, भक्ति और उत्साह का विशेष वातावरण रहेगा। सोसाइटी के निवासी मिलकर मां भगवती की आराधना करेंगे और धार्मिक आयोजनों में सहभागिता निभाएंगे। धार्मिक कार्यक्रम में नरेंद्र दीक्षित ऋषि वार्णोनय, रणवीर चौधरी, विनोद दीक्षित, हैरिस सिकरवार नीरज गर्ग साकेत अग्रवाल, विजेंद्र सिंह ,एसपी सिंह, चिराग गर्ग विवेक बंसल सचिन अग्रवाल, अंकित खेरा सलिल सक्सेना, कृष्ण वीर चौधरी, प्रदीप कुमार, स्वाति श्रीवास्तव रिंकी दीक्षित, पूजा गुप्ता, ममता चौधरी, रश्मि अग्रवाल ,शिल्पी बंसल, मीरा नरूला, प्रिया कटरा, संध्या जायसवाल, कविता चौधरी, भावना सिकरवार, आदि मुख्य रूप से रहे शामिल ।
रिपोर्टर विनोद दिक्षित मथुरा