उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय (दैनिक कर्मभूमि) बिजनौर आज दिनांक 12.10.2026 को पुलिस लाइन, जनपद बिजनौर में मुख्य विकास अधिकारी, पुलिस अधीक्षक बिजनौर, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, अपर जिलाधिकारी एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा मिशन शक्ति फेज-5 के द्वितीय चरण के अंतर्गत महिला जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।
🔹 रैली का उद्देश्य महिलाओं एवं बालिकाओं को उनकी सुरक्षा, सम्मान, अधिकारों तथा स्वावलंबन के प्रति जागरूक करना और समाज में महिला सशक्तीकरण का संदेश प्रसारित करना है।
🔹 अभियान के माध्यम से महिलाओं एवं बालिकाओं को घरेलू हिंसा, छेड़छाड़, उत्पीड़न, सोशल मीडिया के माध्यम से होने वाले अपराधों तथा इनसे संबंधित शिकायत दर्ज कराने की प्रक्रिया के प्रति जागरूक किया गया।
🔹 साथ ही महिलाओं एवं बालिकाओं को अपने अधिकारों के प्रति सजग रहने, किसी भी प्रकार के उत्पीड़न के विरुद्ध आवाज उठाने तथा आवश्यकता पड़ने पर पुलिस की सहायता लेने के लिए प्रेरित किया गया।
📞 महिला सुरक्षा एवं सहायता हेल्पलाइन
▪️ महिला हेल्पलाइन – 181
▪️ वूमेन पावर लाइन – 1090
▪️ आपातकालीन पुलिस सेवा – 112
▪️ चाइल्ड हेल्पलाइन – 1098
▪️ साइबर क्राइम हेल्पलाइन – 1930
जनपद बिजनौर के समस्त नागरिकों से अपील है कि महिलाओं एवं बालिकाओं के प्रति सम्मानजनक व्यवहार करें, उनके अधिकारों एवं सुरक्षा के प्रति संवेदनशील बनें तथा किसी भी प्रकार की हिंसा, उत्पीड़न या छेड़छाड़ की घटना की जानकारी होने पर संबंधित पुलिस अथवा हेल्पलाइन पर सूचना दें। महिला सुरक्षा केवल पुलिस की नहीं, बल्कि हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। मिशन शक्ति अभियान से जुड़ें और सुरक्षित, सम्मानजनक एवं सशक्त समाज के निर्माण में सहभागी बनें।
बिजनौर पुलिस — महिला सुरक्षा, सम्मान एवं सशक्तीकरण के लिए प्रतिबद्ध।

रिपोर्टर रविंद्र कुमार जिला कार्यालय प्रभारी बिजनौर