शासन की मंशा अनुसार हर तहसील में कम्युनिटी किचन स्थापित कर दी जाए।

उत्तर प्रदेश (दैनिक कर्मभूमि) जौनपुर

जौनपुरहर नगर पालिका नगर पंचायत क्षेत्र में एक कमूनिटी किचेन स्थापित कर दी जाए। नगर पालिका नगर पंचायत कम्युनिटी किचन शहरी क्षेत्र की आपूर्ति करेगी और तहसील स्तर की कमूनिटी किचन तहसीलों में ग्रामीण क्षेत्र में फूड के पैकेट्स की आपूर्ति करेगी ।आज शाम तक प्रत्येक नगर पालिका नगर पंचायत की एक कम्युनिटी किचन हर हाल में चालू हो जाए। उसी तरह हर तहसील में एक कमूनिटी किचेन हर हाल में चालू हो जाए और इन कम्युनिटी किचन के नंबर मुख्य विकास अधिकारी ले ले और इसको प्रसारित कर दे। शहरी क्षेत्र के लोग वहां पर फोन करें जो नगर पालिका नगर पंचायत की कमूनिटी कीचेन है और ग्रामीण क्षेत्र के लोग तहसील के कमेटी कीचेन में करें।इसके प्रभारी अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व होंगे जो यह सुनिश्चित कराएंगे की कमूनिटी कीचेन सरकारी तौर पर चलनी है।तदनुसार अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व तत्काल नगर पालिका नगर पंचायतों के अधिशासी अधिकारी से और तहसीलदार गणों से बात करें। कमूनिटी किचन में भोजनआवश्यकता और मांग अनुसार ही बनाया जाए और उसकी आपूर्ति की जाए।